facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WTC Final 2023: श्रीलंका पर न्यूजीलैंड की जीत के साथ भारत ने WTC फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

Advertisement
Last Updated- March 13, 2023 | 1:09 PM IST
New Zealand

श्रीलंका के खिलाफ क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड) टेस्ट में न्यूजीलैंड की दो विकेट से रोमांचक जीत के साथ ही भारत ने सोमवार को प्रतिष्ठित विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।

भारत सात जून से द ओवल में खेले जाने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंची हैं। टीम इसके शुरुआती सत्र (2021) में न्यूजीलैंड से हार गयी थी।

डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बनाये रखने के लिए दिमुथ करुणारत्ने की अगुवाई वाली श्रीलंका की टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर दो मैचों की श्रृंखला में 2-0 की जीत दर्ज करनी थी। लेकिन शुरुआती मैच में हार के साथ ही उसकी उम्मीदें खत्म हो गयी। इंदौर में बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के तीसरे टेस्ट में भारत को नौ विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह हासिल करने वाली पहली टीम बनीं थी। इसके बाद भारत को अहमदाबाद टेस्ट में जीत या न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट में अनुकूल परिणाम की जरूरत थी।

क्राइस्टचर्च टेस्ट के परिणाम ने बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के चौथे टेस्ट को समीकरण से बाहर कर दिया । ऑस्ट्रेलिया अहमदाबाद टेस्ट से पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल की तालिका में 68.52 प्रतिशत अंक (पीटीसी) के साथ शीर्ष पर है। क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले श्रीलंका का प्रतिशत अंक 53.33 था।

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के दोनों मैचों के जीतने पर उसका प्रतिशत अंक 61.11 हो जाता और अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ पर छूटने पर टीम क्वालीफाई कर लेती। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टेस्ट ड्रॉ होने पर भारत का पीटीसी 60.29 अंक रहेगा।

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने हालांकि नाबाद 121 रन की पारी खेलकर न्यूजीलैंड की रोमांचक जीत सुनिश्चित करने के साथ डब्ल्यूटीसी फाइनल के समीकरण से सभी अगर-मगर को हटा दिया।

Advertisement
First Published - March 13, 2023 | 1:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement