facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SVB Crisis: एसवीबी संबंधी प्रस्ताव करदाताओं की धनराशि की सुरक्षा सुनिश्चित करता है- बाइडन

Advertisement
Last Updated- March 13, 2023 | 1:10 PM IST
Silicon Valley Bank Crisis

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश के लोगों और कारोबारियों को भरोसा दिलाया है कि सिलिकॉन वैली बैंक के बंद होने संबंधी प्रस्ताव से करदाताओं की धनराशि को कोई खतरा पैदा नहीं होगा और वे भरोसा रखें कि बैंक में जमा उनका धन जरूरत पर उन्हें मिल जाएगा।

बाइडन ने रविवार देर रात एक बयान में कहा कि वह सोमवार को इसकी भी जानकारी देंगे कि अमेरिका आर्थिक सुधारों की रक्षा के लिए कैसे एक लचीली बैंकिंग प्रणाली को बनाए रखेगा। कैलिफोर्निया स्थित सिलिकॉन वैली बैंक अमेरिका में 16वां सबसे बड़ा बैंक है, जिसे शुक्रवार को कैलिफोर्निया के वित्तीय संरक्षण और नवाचार विभाग द्वारा बंद कर दिया गया था।

बाद में फेडेरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कार्पोरेशन को इसका रिसीवर नियुक्त किया है। बाइडन ने कहा कि उनके निर्देश पर वित्त विभाग के सचिव और राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक ने एसवीबी और सिग्नेचर बैंक में समस्याओं के समाधान के लिए बैंकिंग नियामकों के साथ पूरी लगन से काम किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ मुझे खुशी है कि वे इस समस्या के एक त्वरित समाधान पर पहुंचे है, जो अमेरिकी श्रमिकों और छोटे व्यवसायों की रक्षा करता है और हमारी वित्तीय प्रणाली को सुरक्षा प्रदान करता है। इसका समाधान यह भी सुनिश्चित करता है कि करदाताओं की धनराशि को जोखिम में न डाला जाए। अमेरिकी लोगों और कारोबारियों को यह विश्वास करना चाहिए कि जब उन्हें उनकी जमा पूंजी की आवश्यकता होगी तो वे उसका इस्तेमाल कर सकेंगे। ’’

Advertisement
First Published - March 13, 2023 | 1:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement