Credit Suisse crisis: क्रेडिट सुइस को खरीदेगी UBS, ऐलान करते ही दोनों का गिर गया शेयर
वैश्विक बैंकिंग प्रणाली में आई उथल-पुथल को रोकने के उद्देश्य से विश्व की एक प्रमुख वित्तीय कंपनी UBS स्विट्जरलैंड के संकटग्रस्त बैंक क्रेडिट सुइस को लगभग 3.25 अरब डॉलर में खरीदेगी। इस घोषणा के बाद क्रेडिट सुइस का शेयर 63 प्रतिशत और UBS का शेयर 14 प्रतिशत टूट गया। क्रेडिट सुइस ने गुरुवार को कहा […]
Delhi Economic Survey: आप सरकार का टैक्स कलेक्शन 36 प्रतिशत बढ़ा; प्रति व्यक्ति आय में 14.18 प्रतिशत वृद्धि होगी
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को विधानसभा में दिल्ली आर्थिक समीक्षा पेश की। आर्थिक समीक्षा के मुताबिक दिल्ली में मौजूदा मूल्यों पर प्रति व्यक्ति आय 2021-22 में बढ़कर 3,89,529 रुपये हो गई जो 2020-21 में 3,31,112 रुपये थी। इसके अलावा, अग्रिम अनुमानों के मुताबिक 2022-23 के दौरान […]
भारत की एविएशन कंपनियों को 2023-24 में होगा 1.6-1.8 अरब डॉलर का कंसोलिडेटेड घाटा : CAPA
भारतीय एयरलाइनों को अगले वित्त वर्ष के दौरान 1.6 से 1.8 अरब डॉलर का समेकित घाटा होने का अनुमान है। विमानन क्षेत्र की परामर्शदाता कंपनी सीएपीए इंडिया ने सोमवार को यह कहा। इसके अलावा पूर्ण सेवा देने वाली विमानन कंपनियों को 1.1 से 1.2 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है। सीएपीए इंडिया ने 2023-24 […]
Coal India के चेयरमैन बोले – जल्द बढ़ाए जा सकते हैं कोयले के दाम
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि कोयले के दाम जल्द ही बढ़ाए जा सकते हैं और अभी इस बारे में हितधारकों के साथ बातचीत चल रही है। अग्रवाल ने भरोसा जताया कि कंपनी 2025-26 तक एक अरब टन के उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त कर […]
UBS 3.25 अरब डॉलर में खरीदेगा संकटग्रस्त बैंक Credit Suisse को
वैश्विक बैंकिंग प्रणाली में आई उथल-पुथल को रोकने के उद्देश्य से विश्व की एक प्रमुख वित्तीय कंपनी यूबीएस स्विट्जरलैंड के संकटग्रस्त बैंक क्रेडिट सुइस को लगभग 3.25 अरब डॉलर में खरीदेगी। क्रेडिट सुइस ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह अपने शेयरों के गिरने के बाद स्विस सेंट्रल बैंक (केंद्रीय बैंक) से 54 अरब डॉलर […]
Gujarat Earthquake: कच्छ जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप, जानमाल का नुकसान नहीं
गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार सुबह 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी। जिले के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। आईएसआर के अनुसार, भूकंप सुबह सात बजकर 35 मिनट पर आया, जिसका केंद्र कच्छ जिले […]
Corona New Cases: भारत में कोविड-19 के 918 नए मामले, चार मरीजों की मौत
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 918 नए मामले पाए गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 6,350 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 24 घंटे के भीतर संक्रमण के कुल 918 नए मामले सामने आए, जबकि चार और मरीजों के जान […]
Delhi Excise Policy: बीआरएस नेता कविता पूछताछ के लिए ED के समक्ष पेश हुईं
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में दूसरे चरण की पूछताछ के लिए सोमवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी एवं विधान परिषद की सदस्य कविता (44) से इस मामले में सबसे पहले 11 […]
Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे चढ़कर 82.48 पर पहुंचा
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे चढ़कर 82.48 पर पहुंच गया। कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार के साथ-साथ वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रूख से रुपये की बढ़त सीमित रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय […]
‘भारत 2047 तक ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल कर सकता है’
अमेरिकी ऊर्जा मंत्रालय की ‘लॉरेंस बर्कले नेशनल लेबोरेटरी’ के एक अध्ययन में कहा गया है कि भारत 2047 तक ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल कर सकता है। भारत 2047 में देश की स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा। ‘पाथवेज टू आत्मनिर्भर भारत’ (आत्मनिर्भर भारत की राह) शीर्षक वाले अध्ययन के अनुसार, भारत के ऊर्जा बुनियादी […]









