facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Aera के चार मॉडल पेश करेगी Matter

Advertisement
Last Updated- March 03, 2023 | 5:00 PM IST
Matter's electric bike

नवोन्मेष आधारित प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप मैटर ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक ‘ऐरा’ के चार नए मॉडल लाने की घोषणा की है। ये मॉडल जल्द ही बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि मैटर ऐरा के चार नए संस्करण पेश करेगी।

इसमें ऐरा 5000 संस्करण की एक्स शोरूम कीमत 1,43,999 रुपये और ऐरा 5000+ की एक्स शोरूम कीमत 1,53,999 रुपये होगी। भारतीय बाजार में इन दोनों संस्करणों की बुकिंग की घोषणा जल्द ही की जाएगी। बुकिंग कीमत पूरे देश में एक होगी।

मैटर ऐरा बाइक दो बैटरी क्षमता यानी पांच केडब्ल्यूएच और छह केडब्ल्यूएच में आती है। इसकी एक्स शोरूम कीमतें केंद्र सरकार के समर्थन की सब्सिडी और जीएसटी श्रेणी के अनुसार हैं।

बयान के अनुसार यह बाइक लिक्विड-कूल्ड बैटरी पैक व पॉवरट्रेन से संचालित है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में आग लगने की संभावना बहुत कम हो जाती है।

मैटर समूह के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मोहल लाल भाई ने कहा, “तकनीकी नवाचारों के माध्यम से ऐरा क्रांतिकारी साबित हुआ है। यह बदलाव को अपनाने वाली हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

Advertisement
First Published - March 3, 2023 | 5:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement