facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RIL आंध्र प्रदेश में 10,000 मेगावॉट क्षमता का सौर बिजलीघर लगाएगी: Mukesh Ambani

Advertisement
Last Updated- March 03, 2023 | 3:20 PM IST
Reliance AGM 2023: Mukesh Ambani

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि उनका समूह आंध्र प्रदेश में 10,000 मेगावॉट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना लगाएगा। यहां दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2023 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अंबानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत अब दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह, आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है।

अंबानी ने कहा, “आज सुबह, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम अपना निवेश जारी रखेंगे और हम राज्य में 10,000 मेगावॉट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना लगाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि रिलायंस ने अपनी केजी डी-6 परिसंपत्तियों और उससे जुड़ी गैस पाइपलइन में लगभग 1.50 लाख करोड़ का निवेश किया है। अंबानी ने कहा कि आज रिलायंस केजी डी-6 बेसिन में जो गैस उत्पादित कर रहा है, वह देश मं स्वच्छ ऊर्जा बदलाव को गति दे रहा है और जल्दी ही कुल गैस उत्पादन में करीब 30 प्रतिशत का योगदान देगा।

उन्होंने यह भी कहा कि समूह आंध्र प्रदेश में 50 हजार रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। साथ ही देश भर में राज्य के उत्पादों को पहुंचाने के लिए रिलायंस रिटेल, प्रदेश से कृषि, कृषि आधारित उत्पादों और अन्य उत्पादों की अधिक से अधिक खरीद करेगी।

रिलायंस जियो के बारे में उन्होंने कहा कि जियो ट्रू 5जी का क्रियान्वयन आंध्र प्रदेश सहित पूरे देश में 2023 के अंत तक पूरा हो जाएगा। अंबानी ने खुदरा क्षेत्र में क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि रिलायंस रिटेल ने आंध्र प्रदेश के छह हजार गांवों में एक लाख 20 हजार से अधिक किराना व्यापारियों के साथ साझेदारी की है।

डिजिटल युग में भी छोटे व्यापारी फल-फूल सकें इसके लिए उन्हें आवश्यक उपकरणों से लैस किया गया है। रिलायंस रिटेल ने आंध्र प्रदेश में 20,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार और बड़ी संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार दिए हैं। आंध्र प्रदेश की क्षमता का जिक्र करते हुए उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य नए भारत की विकास गाथा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Advertisement
First Published - March 3, 2023 | 3:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement