गिल और पुजारा ने जड़ा शतक, भारत ने बांग्लादेश को दिया 513 रन का टारगेट
सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (110 रन) के पहले टेस्ट शतक और अनुभवी चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 102 रन) के 19वें शतक की बदौलत भारत ने शुक्रवार को यहां पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन बांग्लादेश को जीत के लिये 513 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने स्टंप तक बिना विकेट गंवाये […]
500 साल पुरानी नटराज की मूर्ति पेरिस में हो रही थी नीलाम, तमिलनाडु DGP ने इस तरह नीलामी रोकी
फ्रांस के जाने माने नीलामी घर ‘क्रिस्टीज’ ने 1972 में तमिलनाडु में कोविलपट्टी के मंदिर से चुराई गई भगवान नटराज की 500 साल पुरानी मूर्ति की नीलामी राज्य पुलिस के आपत्ति जताने के बाद रोक दी है। तमिलनाडु पुलिस के इस प्रयास की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी सराहना की। तमिलनाडु मूर्ति शाखा […]
चीन और उत्तर कोरिया को लेकर सतर्क जापान , क्रूज मिसाइल बनाने की योजना
जापान ने एक राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति अपनाते हुए पड़ोसी देशों चीन और उत्तर कोरिया के खतरों के खिलाफ खुद को और अधिक समक्ष बनाने के वास्ते आगामी वर्षों में क्रूज मिसाइल के जरिये अपनी क्षमता बढ़ाने संबंधी योजना की शुक्रवार को घोषणा की। द्वितीय विश्व युद्ध का जिक्र करते हुए जापान के रणनीति संबंधी दस्तावेज […]
Rupee vs Dollar: रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 82.85 प्रति डॉलर पर बंद
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा (Dollar) के मुकाबले रुपया (Rupee) शुक्रवार को नौ पैसे की गिरावट के साथ 82.85 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली और विदेशों में डॉलर मजबूत होने से रुपये की धारणा प्रभावित हुई। बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि कच्चे तेल कीमतों […]
Sensex 461 अंक फिसलकर 61,500 के नीचे आया, Nifty 18,269 पर बंद
Stock market में गिरावट का सिलसिला लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा और BSE Sensex 461 अंक से अधिक टूट गया। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों के नीतिगत दर को लेकर आक्रामक रुख से बाजार नीचे आया। तीस शेयरों पर आधारित BSE Sensex 461.22 अंक यानी […]
मोटे अनाज पर नेपाल-भारत कृषि बैठक आयोजित
भारतीय दूतावास ने यहां दुनिया के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में ‘सुपरफूड’ के महत्व और क्षमता को उजागर करने के मकसद से अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष-2023 के उपलक्ष्य में भारत-नेपाल कृषि सम्मेलन सह-पूर्वावलोकन का आयोजन किया है। भारतीय दूतावास द्वारा जारी बयान के अनुसार, कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के […]
भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए उद्योग आएं आगे: सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उद्योग जगत से कहा किया है कि वह पश्चिम में मंदी की आशंका के बीच ऐसी रणनीति बनाए जिससे विकसित देशों में परिचालन कर रही कंपनियां भारत को एक उत्पादन या खरीद केंद्र के रूप में देख सकें। वित्त मंत्री ने शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा कि भारत […]
मौलिक अधिकारों के उल्लंघन के मामले में सुनवाई न हुई तो ये कोर्ट की शक्तियों के उल्लंघन जैसा होगा- SC
उच्चतम न्यायालय ने ‘व्यक्तिगत स्वतंत्रता’ (Individual freedom) की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए शुक्रवार को कहा कि अगर वह देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों (Fundamental Rights) के उल्लंघन से जुड़े मामलों में कार्रवाई नहीं करता है, तो यह उसे हासिल विशेष संवैधानिक शक्तियों का ‘उल्लंघन’ करने जैसा होगा। हम यहां क्यों हैं अगर हम […]
सीतारमण ने दिया संकेत, सार्वजनिक खर्च के जरिये वृद्धि को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगा बजट
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को संकेत दिया कि आगामी बजट सार्वजनिक खर्च के जरिये वृद्धि को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगा। उन्होंने Ficci के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी बजट पिछले कुछ साल के बजट की भावनाओं के अनुरूप होगा। सीतारमण अप्रैल से शुरू होने वाले वित्त वर्ष […]
भारत 2024-25 तक 5,000 अरब डॉलर की इकोनॉमी बनने की राह पर : गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत 2024-25 तक 5,000 अरब डॉलर का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) हासिल करने की ओर अग्रसर है। गडकरी ने शुक्रवार को उद्योग मंडल फिक्की के एक कार्यक्रम में कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख इकोनॉमी है। 2024-25 तक […]









