facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

500 साल पुरानी नटराज की मूर्ति पेरिस में हो रही थी नीलाम, तमिलनाडु DGP ने इस तरह नीलामी रोकी

Advertisement
Last Updated- December 16, 2022 | 5:27 PM IST
The Idol Wing stopped auctioning of Nataraja idol

फ्रांस के जाने माने नीलामी घर ‘क्रिस्टीज’ ने 1972 में तमिलनाडु में कोविलपट्टी के मंदिर से चुराई गई भगवान नटराज की 500 साल पुरानी मूर्ति की नीलामी राज्य पुलिस के आपत्ति जताने के बाद रोक दी है। तमिलनाडु पुलिस के इस प्रयास की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी सराहना की।

तमिलनाडु मूर्ति शाखा के DGP के. जयंत के प्रयासों ने रुकवाई नीलामी

तमिलनाडु मूर्ति शाखा के पुलिस महानिदेशक (DGP) के. जयंत मुरली ने कहा कि यह भारत में इस तरह का पहला मामला है और वह एवं अपराध जांच शाखा की पूरी मूर्ति ईकाई नीलामी को रोकने के लिए किए गए प्रयासों से बहुत खुश है। क्रिस्टीज ने हाल ही में तुत्तुक्कुडि जिले में कोविलपट्टी के कायथर स्थित प्राचीन श्री कोठंडा रामेश्वर मंदिर से संबंधित नटराज की मूर्ति को शुक्रवार को दो से तीन लाख यूरो में नीलाम करने को लेकर अपनी वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया था। मुरली की नजर इस नोटिस पर पड़ी और उन्होंने सांस्कृतिक ठगी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मुहिम चला रहे ‘ऐन्टिक्वटीज कोलिजन’ और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को टैग करते हुए 13 दिसंबर को ट्वीट किया, ‘फ्रांस। नीलामी रोकिए। इसे हमें वापस कीजिए। यह भारत में तमिलनाडु के शिव मंदिर श्री कोठंडारामेश्वर से चुराई गई मूर्ति है। हमारे पास सबूत हैं।’

तमिलनाडु से चोरी हुई थी नटराज की मूर्ति

मूर्ति शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डीजीपी ने राज्य एवं केंद्र सरकारों के जरिए दस्तावेजी साक्ष्य भिजवाए। उन्होंने कहा, ‘अंतत: क्रिस्टीज डॉट कॉम को पता चल गया कि जिस मूर्ति की नीलामी की जानी थी, वह तमिलनाडु से चुराई गई है और उसने नोटिस वापस ले लिया।’ अपराध जांच शाखा की मूर्ति ईकाई के अनुसार, यह कांस्य मूर्ति विजयनगर साम्राज्य काल के दौरान 15वीं-16वीं शताब्दी की है।

यह भी पढ़े: काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर के एक साल पूरे, 7 करोड़ श्रद्धालु, 100 करोड़ रुपये का आया चढ़ावा

मूर्ति को राज्य में वापस लाने के लिए किए जा रहे प्रयास

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब मूर्ति को राज्य में वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। DGP ने इस बारे में पूछे जाने पर शुक्रवार को कहा, ‘मैं और मेरी टीम बहुत खुश हैं, क्योंकि भारत ने पहली बार ऐसा किया है।’ उन्होंने मूर्ति की वापसी के बारे में कहा, ‘जहां तक मूर्ति को वापस लाए जाने की बात है, तो दूसरे पक्ष की प्रतिक्रिया के अनुसार यह तीन महीने में हो सकता है।’ सीतारमण ने ट्वीट करके नीलामी रोकने के समन्वित प्रयासों के लिए मुरली, संस्कृति मंत्रालय, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय, विदेश मंत्री एस जयशंकर और भारत में फ्रांस के राजदूत जावेद अशरफ की सराहना की।

Advertisement
First Published - December 16, 2022 | 5:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement