facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सीतारमण ने दिया संकेत, सार्वजनिक खर्च के जरिये वृद्धि को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगा बजट

Advertisement
Last Updated- December 16, 2022 | 3:44 PM IST
Budget 2023

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को संकेत दिया कि आगामी बजट सार्वजनिक खर्च के जरिये वृद्धि को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगा।

उन्होंने Ficci के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी बजट पिछले कुछ साल के बजट की भावनाओं के अनुरूप होगा। सीतारमण अप्रैल से शुरू होने वाले वित्त वर्ष के लिए आम बजट एक फरवरी को पेश करेंगी। यह उनका लगातार पांचवां बजट होगा।

कोविड महामारी से उबर रही अर्थव्यवस्था के लिए उन्होंने एक बड़े सार्वजनिक खर्च कार्यक्रम की घोषणा की थी। बजट में वित्त मंत्री ने 2022-23 के लिए पूंजीगत व्यय को 35.4 प्रतिशत बढ़ाकर 7.5 लाख करोड़ रुपये कर दिया था। इससे पिछले साल यह 5.5 लाख करोड़ रुपये था।

सीतारमण ने कहा, ‘‘यह मुझे काफी प्रेरित करने वाला है, वह भी ऐसे समय जबकि हम अगला बजट तैयार कर रहे हैं। यह भारत को अगले साल के दौरान आगे ले जाने की पिछले कुछ बजट की भावनाओं के अनुरूप होगा।

आम बजट 2023-24 ऐसे समय पेश किया जाना है जबकि कई संस्थानों ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के वृद्धि दर के अनुमान को घटाया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने 2022-23 के लिए भारत के वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया है। अगले वित्त वर्ष के बजट में महंगाई, मांग बढ़ाने, रोजगार सृजन और देश की अर्थव्यवस्था को सतत आठ प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की राह पर ले जाने के उपायों पर ध्यान देने की जरूरत होगी।

Advertisement
First Published - December 16, 2022 | 3:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement