facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत 2024-25 तक 5,000 अरब डॉलर की इकोनॉमी बनने की राह पर : गडकरी

Advertisement
Last Updated- December 16, 2022 | 3:23 PM IST
Nitin Gadkari

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत 2024-25 तक 5,000 अरब डॉलर का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) हासिल करने की ओर अग्रसर है।

गडकरी ने शुक्रवार को उद्योग मंडल फिक्की के एक कार्यक्रम में कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख इकोनॉमी है। 2024-25 तक भारत 5,000 अरब डॉलर की इकोनॉमी होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सतत विकास को हासिल करने के लिए वृद्धि और रोजगार को बढ़ाने पर जोर दे रही है। गडकरी ने कहा कि 2030 तक वैश्विक सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने में भारत की एक बड़ी भूमिका होगी। गडकरी ने निर्यात बढ़ाने और आयात घटाने की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम वैकल्पिक, स्वच्छ और हरित ईंधन मसलन जैव एथनॉल, जैव-सीएनजी, जैव-एलएनजी और हरित हाइड्रोजन के विकास पर काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि फिलहाल देश का वाहन उद्योग 7.5 लाख करोड़ रुपये का है। वह इसे 15 लाख करोड़ रुपये पर ले जाना चाहते हैं। ‘‘इससे बड़ी संख्या में नए रोजगार पैदा होंगे।’’

उन्होंने कहा, “हम निर्माण की लागत को कम करना चाहते हैं और स्टील तथा सीमेंट के इस्तेमाल को न्यूनतम करने का प्रयास कर रहे हैं।”

Advertisement
First Published - December 16, 2022 | 3:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement