facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance Infra गोला-बारूद, छोटे हथियार बनाने को लगाएगी परियोजना, 10,000 करोड़ रुपये करेगी निवेश

Advertisement

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने अपनी अनुषंगी कंपनियों के माध्यम से पिछले कुछ समय में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के रक्षा उपकरणों का निर्यात किया है।

Last Updated- October 23, 2024 | 6:40 AM IST
Reliance Infra
Representative Image

अनिल अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने महाराष्ट्र के रत्नागिरी में विस्फोटक, गोला-बारूद और छोटे हथियार बनाने के लिए एकीकृत परियोजना स्थापित करने की मंगलवार को घोषणा की।

कंपनी ने बयान में कहा कि वह अगले 10 साल में इस परियोजना में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी। रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने अपनी अनुषंगी कंपनियों के माध्यम से पिछले कुछ समय में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के रक्षा उपकरणों का निर्यात किया है।

बयान के मुताबिक, कंपनी को धीरूभाई अंबानी डिफेंस सिटी (डीएडीसी) विकसित करने के लिए महाराष्ट्र के रत्नागिरी के वाटाड औद्योगिक क्षेत्र में 1,000 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। डीएडीसी देश में किसी भी निजी क्षेत्र की कंपनी की रक्षा क्षेत्र में सबसे बड़ी नई परियोजना होगी। बयान में कहा गया है कि परियोजनाओं के तहत दुनिया की छह अग्रणी रक्षा कंपनियों के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित किये जाने की योजना है।

कंपनी ने कहा, ‘‘गोला-बारूद के दायरे में छोटे, मध्यम और बड़े कैलिबर और निर्देशित हथियार (टर्मिनली गाइडेड म्यूनिशन) शामिल हैं।’’

छोटे हथियारों का उपयोग नागरिक और सैन्य उपयोग को लेकर निर्यात बाजारों के लिए होगा। रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनियों जय आर्मामेंट्स लि. और रिलायंस डिफेंस लि. के पास पहले से ही हथियार और गोला-बारूद बनाने के लिए सरकार से लाइसेंस मिला हुआ है।

रिलायंस का विश्व की दो प्रमुख रक्षा कंपनियों फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन और थेल्स के साथ पहले से ही संयुक्त उद्यम है। डसॉल्ट रिलायंस एयरोस्पेस लि.(डीआरएएन) और थेल्स रिलायंस डिफेंस सिस्टम्स (टीआरडीएस) अपना पूरा उत्पादन निर्यात करते हैं।

Advertisement
First Published - October 23, 2024 | 6:40 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement