facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंडस टावर्स का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 72 प्रतिशत बढ़कर 2,224 करोड़ रुपये पर

Advertisement

Indus Towers Q2 Results: वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में कंपनी को संदिग्ध प्राप्तियों के लिए किए गए प्रावधान में से 1,077 करोड़ रुपये मिले।

Last Updated- October 23, 2024 | 6:32 AM IST
Indus Towers
Representative Image

दूरसंचार बुनियादी ढांचा कंपनी इंडस टावर्स का सितंबर, 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 71.7 प्रतिशत बढ़कर 2,224 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी।

वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में कंपनी को संदिग्ध प्राप्तियों के लिए किए गए प्रावधान में से 1,077 करोड़ रुपये मिले। कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत आय 7,465 करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर 4.7 प्रतिशत अधिक है।

इंडस टावर्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रचुर साह ने कहा, ‘‘हमारा परिचालन प्रदर्शन नेटवर्क विस्तार की लगातार मांग और अपने ग्राहकों के विस्तार का बड़ा हिस्सा हासिल करने के लिए प्रयास को दर्शाता है।’’

उन्होंने बताया कि बेहतर वित्तीय प्रदर्शन में एक प्रमुख ग्राहक से पिछले बकाया की लगातार वसूली का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि निकट से मध्यम अवधि में ग्राहकों की नेटवर्क विस्तार योजनाओं के मद्देनजर कंपनी का बेहतर प्रदर्शन जारी रहेगा।

Advertisement
First Published - October 23, 2024 | 6:32 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement