facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान ‘दाना’ में तब्दील: IMD

Advertisement

आईएमडी के अनुसार 25 अक्टूबर को ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के बीच पूर्वी तट को पार करने से पहले इसके भीषण चक्रवात में तब्दील होने की आशंका है।

Last Updated- October 23, 2024 | 10:08 AM IST
Cyclone Dana: NDRF deployed 56 teams in five states including Odisha and West Bengal चक्रवात ‘दाना’: एनडीआरएफ ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में 56 टीम तैनात कीं
Preparations for Cyclone Dana

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव बुधवार सुबह चक्रवाती तूफान ‘दाना’ में तब्दील हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार 25 अक्टूबर को ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के बीच पूर्वी तट को पार करने से पहले इसके भीषण चक्रवात में तब्दील होने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

आईएमडी की ओर से जारी एक बुलेटिन के अनुसार, ‘‘कल पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना गहरा दबाव पिछले छह घंटों में 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा और चक्रवाती तूफान ‘दाना’ में तब्दील हो गया। सुबह पांच बजकर 30 मिनट तक यह पारादीप (ओडिशा) से लगभग 560 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 630 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में था।

आईएमडी ने कहा, ‘‘इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 अक्टूबर की सुबह तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक यह पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करेगा, इस दौरान हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।’’

Advertisement
First Published - October 23, 2024 | 10:08 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement