facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पेंशनधारकों के डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जमा करवाने के लिए महीने भर का अभियान चलाएगा केंद्र

Advertisement

पेंशनधारकों को पेंशन जारी रखने के लिए हर साल नवंबर के महीने में अपना जीवित प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से जमा करना होता है।

Last Updated- October 23, 2024 | 6:59 AM IST
Center will run a month-long campaign to submit digital survival certificates of pensioners पेंशनधारकों के डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जमा करवाने के लिए महीने भर का अभियान चलाएगा केंद्र

पेंशनधारकों के लिए डिजिटल माध्यम से जीवित प्रमाण पत्र (DLC) जमा किए जाने के तरीके को बढ़ावा देने के मकसद से केंद्र सरकार एक नवंबर से एक महीने का अभियान शुरू करने जा रही है। पेंशनधारकों को पेंशन जारी रखने के लिए हर साल नवंबर के महीने में अपना जीवित प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से जमा करना होता है।

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पेंशन एवं पेंशनधारक कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) तीसरा राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र अभियान शुरू करेगा, यह अभियान एक से 30 नवंबर तक पूरे भारत वर्ष के 800 जिलों व शहरों में आयोजित किया जाएगा।

बयान में कहा गया है, ‘‘इस वर्ष चेहरा मिलान के लिए प्रयोग की जाने वाली तकनीक को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस अभियान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) तथा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) पूरी तरह से अपनी तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे।’’

Also read: Flexi-cap funds: उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों की बढ़ती रुचि, लंबी अवधि के लिए बेहतर विकल्प

इसमें कहा गया है कि बुजुर्ग पेंशनधारकों के लिए चेहरा प्रमाणीकरण को अधिक सहज और सुविधाजनक बनाया गया है। बयान में कहा गया है कि भारतीय डाक भुगतान बैंक (आईपीपीबी) अपने 1.8 लाख डाकियों और ग्रामीण डाक सेवकों के माध्यम से 785 जिलों में शिविर आयोजित करेगा।

बयान में कहा गया है, ‘‘आईपीपीबी घर-घर में डीएलसी सेवाएं प्रदान करता है। यह सुविधा देश भर के सभी श्रेणी के पेंशनधारकों के लिए उपलब्ध होगी, चाहे उनके पेंशन खाते किसी भी बैंकों में हों।’’ बताया गया है कि 19 पेंशन वितरण बैंक 150 शहरों में 750 से अधिक स्थानों पर शिविर आयोजित करेंगे।

Advertisement
First Published - October 23, 2024 | 6:59 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement