facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget: असम सरकार ने पेश किया 2.9 लाख करोड़ रुपये का बजट, बाल विवाह खत्म करने पर होगा फोकस

Advertisement

असम सरकार के बजट में 774.47 करोड़ रुपये के घाटे का अनुमान लगाया गया है।

Last Updated- February 12, 2024 | 4:30 PM IST
Assam Budget- असम बजट

असम सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2.9 लाख करोड़ रुपये का बजट सोमवार को पेश किया। बजट में 774.47 करोड़ रुपये के घाटे का अनुमान लगाया गया है। इसमें किसी नए कर का प्रस्ताव नहीं है।

असम की वित्त मंत्री अजंता नियोग ने अगले वित्त वर्ष के लिए वार्षिक वित्तीय विवरण पेश करते हुए कहा कि सरकार समाज से बाल विवाह को खत्म करने के लिए स्नातकोत्तर स्तर तक 10 लाख लड़कियों की शिक्षा का समर्थन करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ 2024-25 के बजट अनुमान में राज्य की समेकित निधि के तहत 1,43,605.56 करोड़ रुपये की प्राप्ति दिखाई गई है। सार्वजनिक खाते के तहत 1,44,550.08 करोड़ रुपये और आकस्मिकता निधि के तहत 2,000 करोड़ रुपये की प्राप्ति को जोड़ने के बाद कुल प्राप्तियां 2,90,155.65 करोड़ रुपये की बैठती है।’’

नियोग ने कहा कि 2024-25 में समेकित निधि से कुल व्यय 1,43,890.62 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक खाते के तहत 1,42,670.09 करोड़ रुपये और आकस्मिकता निधि के तहत 2,000 करोड़ रुपये के व्यय को ध्यान में रखते हुए वर्ष के लिए कुल व्यय 2,88,560.71 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

राज्य की अर्थव्यवस्था के आकार के बारे में बात करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि अगले वित्त वर्ष में असम का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 6.43 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि 2023-24 में यह 5.7 लाख करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 4:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement