facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2023: सरकार ने मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के आयात पर कस्टम ड्यूटी घटाया

Advertisement
Last Updated- February 01, 2023 | 5:11 PM IST
Finance Minister Nirmala Sitharaman

सरकार ने मोबाइल फोन के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को कैमरा लेंस जैसे कुछ उपकरणों और अन्य सामान के आयात पर सीमा शुल्क में छूट की घोषणा की। इसके अलावा लिथियम आयन बैटरी पर शुल्क में छूट को एक और साल के लिए जारी रखा जाएगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल होने वाली लिथियम ऑयन बैटरियों पर सीमा शुल्क को घटाकर 13 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया। उन्होंने संसद में आम बजट 2023-24 पेश करने के दौरान यह घोषणा की, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते होंगे। इसके अलावा मोबाइल, टेलीविजन, चिमनी विनिर्माण के लिए भी सीमा शुल्क में राहत दी गई है। इसके अलावा बजट में सिगरेट पर राष्ट्रीय आपदा आकस्मिक शुल्क (एनसीसीडी) 16 प्रतिशत बढ़ाया गया है।

वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन विनिर्माण के लिए कुछ सामान के आयात पर सीमा शुल्क में कटौती की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारत का मोबाइल फोन उत्पादन 2014-15 के 5.8 करोड़ इकाई से बढ़कर पिछले वित्त वर्ष में 31 करोड़ इकाई हो गया।

सीतारमण ने यह भी घोषणा की कि टीवी पैनल के ओपन सेल के पुर्जों पर सीमा शुल्क घटाकर 2.5 प्रतिशत किया जाएगा। किचन इलेक्ट्रिक चिमनी पर सीमा शुल्क 7.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार तांबा कबाड़ पर 2.5 प्रतिशत सीमा शुल्क जारी रखेगी। सोने और चांदी के उत्पादों पर सीमा शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रयोगशालाओं में निर्मित हीरों को बढ़ावा देने के लिए सीमा शुल्क में छूट दी जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि सीमा शुल्क में कटौती से पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण कार्यक्रम को भी बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement
First Published - February 1, 2023 | 5:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement