facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2023: सीतारमण की पुत्री और रिश्तेदारों ने लोकसभा गैलरी से देखी बजट कार्रवाई

Advertisement
Last Updated- February 01, 2023 | 1:10 PM IST
Finance Minister Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को जब वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश कर रही थीं तब लोकसभा की दर्शक दीर्घा में बैठी उनकी पुत्री एवं रिश्तेदार उन्हें बड़े ध्यान से देख रहे थे।

नरेन्द्र मोदी सरकार के वर्तमान शासन का यह अंतिम पूर्ण बजट होने के कारण इसे देखने आये लोगों से लोकसभा की दर्शक दीर्घा खचाखच भरी हुई थी। इन लोगों में निर्मला सीतारमण की पुत्री वांग्मयी परकाला और उनके कई रिश्तेदार भी थे।

सीतारमण द्वारा बजट के कई प्रस्ताव की घोषणा किए जाने के समय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव तथा सदन की विशिष्ट दर्शक दीर्घा में बैठे राज्यसभा के कई सदस्यों को कुछ नोट्स लेते हुए देखा गया। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि विश्व ने भारत की एक चमकते हुए सितारे के रूप में पहचान की है क्योंकि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच देश ने स्वस्थ आर्थिक विकास दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि भारत की वर्तमान वित्त वर्ष में सात प्रतिशत की विकास दर प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में उच्चतम है तथा भारत की अर्थव्यवस्था सही पथ पर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि स्वाधीनता के 75वें वर्ष में विश्व ने भारत की पहचान एक चमकते हुए सितारे की तरह की है और विश्व राष्ट्र की उपलब्धियों की सराहना कर रहा है।

Advertisement
First Published - February 1, 2023 | 1:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement