facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2023: नए इनकम टैक्स स्लैब को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान, सरकार घटा सकती है टैक्स के रेट

Advertisement
Last Updated- January 18, 2023 | 1:05 PM IST
Finance Minister Nirmala Sitharaman
File Image

बजट 2023: सैलरीड लोगों के लिए इस बार बजट में खुशखबरी मिल सकती है। सरकार नए डायरेक्ट टैक्स रीजीम के तहत टैक्स की दरों को कम करने पर विचार कर रही है। अगर इस पर मुहर लगती है तो 1 फरवरी को पेश होने जा रहे आम बजट में टैक्स स्लैब्स में बदलाव की पेशकश हो सकती है।

सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नए डायरेक्ट टैक्स रीजीम को आकर्षक बनाने के लिए ऐसा किया जा सकता है। हालांकि इस मामले में आखिरी फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय करेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, वित्त मंत्रालय नए रीजीम के तहत 30 फीसदी और 25 फीसदी टैक्स रेट में कमी कर सकता है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कि वित्त मंत्रालय का उद्देश्य लोगों को बिना किसी एग्जम्प्शन (tax exemptions) के टैक्स रीजीम में धीरे-धीरे शिफ्ट करना है।

इससे पहले, ईएसी-पीएम के चेयरमैन बिबेक देबरॉय ने नवंबर में इस बात पर जोर दिया था कि नए टैक्स रीजीम में टैक्सपेयर्स को ट्रांसफर करना आवश्यक है।

टैक्स कंप्लायंस को आसान बनाने के लिए 2020 में नए टैक्स रिजीम को लाया गया था। इसमें सालाना इनकम पर टैक्स की कम दरों की पेशकश की गई थी।

फिलहाल इस समय देश में हर साल कम से कम 5 लाख रुपये की आय पर इनकम टैक्स लगता है। नई स्कीम में 5 लाख से 7.50 लाख रुपये के बीच आय पर 10 फीसदी टैक्स लगता है, जबकि पुराने रीजीम में 20 फीसदी टैक्स लगता है। वहीं 15 लाख रुपये तक सालाना आय पर 30 फीसदी टैक्स लगता है।

Advertisement
First Published - January 18, 2023 | 9:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement