facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2023: अपर भद्रा परियोजना के लिए 5,300 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान

Advertisement
Last Updated- February 01, 2023 | 1:47 PM IST
Finance Minister Nirmala Sitharaman

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को प्रस्ताव किया कि केंद्र चुनावी राज्य कर्नाटक में अपर भद्रा परियोजना के लिए 5,300 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान करेगा। कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

सीतारमण ने संसद में बजट पेश करते हुए कहा, ‘‘ कर्नाटक के सूखा प्रभावित मध्य क्षेत्रों में अपर भद्रा परियोजना के लिए 5,300 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता दी जाएगी।’’

अपर भद्रा परियोजना का मकसद थुंगा नदी से भद्रा जलाशय तक 17.40 हजार मिलियन क्यूबिक फुट (टीएमसी) और भद्रा जलाशय से 29.90 टीएमसी पानी लेना है।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने आभार व्यक्त करते हुए एक ट्वीट में कहा, ‘‘ कर्नाटक की ओर से, मैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत केंद्र सरकार का अपर भद्रा परियोजना के लिए 5,300 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान करने की घोषणा करने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।’’

ये भी पढ़ें: Union Budget 2023 LIVE Updates: वित्त मंत्री सीतारमण का बड़ा ऐलान, 7 लाख तक की सालाना आय पर अब कोई इनकम टैक्स नहीं

Advertisement
First Published - February 1, 2023 | 1:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement