facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2024: वाणिज्य विभाग ने की निर्यात को बढ़ावा देने वाली योजना का बजट बढ़ाने की मांग

Advertisement

RoDTEP योजना के तहत निर्यातकों के इनपुट पर लगने वाले केंद्र, राज्य व स्थानीय स्तर पर लगने वाले कर की वापसी की जाती है। योजना 30 जून तक के लिए है।

Last Updated- January 30, 2024 | 10:29 PM IST
Interim Budget 2024: Commerce department seeks 10% hike in Rodtep Budget 2024: वाणिज्य विभाग ने की निर्यात को बढ़ावा देने वाली योजना का बजट बढ़ाने की मांग

वाणिज्य विभाग ने आगामी अंतरिम बजट में निर्यात को बढ़ावा देने वाली योजना RoDTEP के बजट में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी किए जाने की मांग की है।

निर्यात संवर्धन योजना रेमिशन आफ ड्यूटीज ऐंड टैक्सेज आन एक्पोर्ट प्रोडक्ट्स (RoDTEP) के लिए चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 15,069 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।

इस मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय ने इसका बजट 10 प्रतिशत बढ़ाकर 16,575.9 करोड़ रुपये किए जाने की मांग की है। वरिष्ठ अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘हमने निर्यात में वृद्धि के हिसाब से RoDTEP आवंटन 10 प्रतिशत बढ़ाने की मांग की है।’

ज्यादा आवंटन से निर्यातकों को ऐसे समय में मदद मिल सकेगी, जब विकसित अर्थव्यवस्थाओं से निर्यात मांग सुस्त है। खासकर वैश्विक अनिश्चितता और लाल सागर संकट के कारण भारत से शिपमेंट प्रभावित हो रही है।

RoDTEP योजना के तहत निर्यातकों के इनपुट पर लगने वाले केंद्र, राज्य व स्थानीय स्तर पर लगने वाले कर की वापसी की जाती है। योजना 30 जून तक के लिए है।

Advertisement
First Published - January 30, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement