facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2024: वाहन उद्योग के लिए खुशखबरी, PLI योजना के लिए आवंटन सात गुना बढ़ा

Advertisement

वाहन और वाहन कलपुर्जों की पीएलआई योजना के लिए आवंटन 3,500 करोड़ रुपये किया गया है।

Last Updated- February 01, 2024 | 10:16 PM IST
Navratri sale 2025 Offer

सरकार ने गुरुवार को पेश अंतरिम बजट में 2024-25 के लिए वाहन उद्योग की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के लिए आवंटन सात गुना बढ़ाकर 3,500 करोड़ रुपये करने की घोषणा की।

व्यय बजट के अनुसार, अप्रैल से शुरू होने वाले वित्त वर्ष में वाहन और वाहन कलपुर्जों की पीएलआई योजना के लिए 3,500 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है, जो चालू वित्त वर्ष में 483.77 करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान से कहीं अधिक है।

इसके अतिरिक्त, उन्नत रसायन विज्ञान सेल और बैटरी भंडारण के लिए पीएलआई योजना का बजट 2024-25 में 12 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 250 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

भारी उद्योग मंत्रालय ने हाल ही में वाहन और वाहन कलपुर्जों के लिए पीएलआई योजना का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा दिया है। इससे यह अब 2023-24 से शुरू होकर लगातार पांच वित्त वर्ष के लिए लागू है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15 सितंबर, 2021 को पांच साल (वित्त वर्ष 2022-23 से वित्त वर्ष 2026-27) के लिए 25,938 करोड़ रुपये के बजटीय परिव्यय के साथ पीएलआई -वाहन योजना को मंजूरी दी थी।

 

Advertisement
First Published - February 1, 2024 | 10:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement