facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘गवर्नमेंट, डेवलपमेंट और परफॉर्मेंस’ GDP का नया अर्थ, 2047 तक विकसित भारत के लिए कर रहे काम: FM सीतारमण

Advertisement

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में पिछले 10 साल में काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है और हम 2047 तक विकसित भारत की दिशा में काम कर रहे हैं।

Last Updated- February 01, 2024 | 11:57 AM IST
FM Nirmala Sitharaman

केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने संसद में अपना बजट शुरू कर दिया है। उन्होंने लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करते हुए एक-एक करके सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि सरकार के लिए ‘गवर्नमेंट, डेवलपमेंट और परफॉर्मेंस’ GDP का नया अर्थ है।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में पिछले 10 साल में काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है और हम 2047 तक विकसित भारत की दिशा में काम कर रहे हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलने से उनकी भोजन संबंधी चिंताएं खत्म हो गयी हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में जब मोदी सरकार सत्ता में आई, तो भारत भारी चुनौतियों का सामना कर रहा था और सरकार ने सही तरीके से चुनौतियों पर काबू पाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि उनकी सरकार गरीब आबादी के लिए मुफ्त राशन योजना को पांच साल के लिए बढ़ाएगी।

सीतारमण ने कहा कि अपने कार्यों के दम पर हमें उम्मीद है कि सरकार को फिर से मजबूत जनादेश मिलेगा। देश ने कोविड-19 महामारी की चुनौतियों पर काबू पाया, आत्मनिर्भर भारत की नींव तैयार की है।

उन्होंने इस दौरान सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाई और कहा कि पीएम मुद्रा योजना के तहत 30 करोड़ कर्ज महिला उद्यमियों को बांटे गए हैं। साथ ही देश के 1.4 करोड़ युवाओं को कौशन भारत मिशन का लाभ मिला है।

Advertisement
First Published - February 1, 2024 | 11:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement