facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2024: भारतीय बायोगैस एसोसिएशन की बजट में बायो फर्टिलाइजर को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन की मांग

Advertisement

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश करेंगी।

Last Updated- January 14, 2024 | 4:31 PM IST
fertilizer

Budget 2024: उद्योग निकाय भारतीय बायोगैस एसोसिएशन (IBA) ने 1.4 लाख करोड़ रुपये के समर्पित ‘बायोगैस-उर्वरक कोष’ सहित कई प्रोत्साहनों की मांग की है। इसका उद्देश्य बेहतर मिट्टी और मानव स्वास्थ्य के लिए जैविक उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देना है।

इसमें कहा गया है कि बायो-सीएनजी/सीबीजी (संपीड़ित प्राकृतिक गैस/बायोगैस) उद्योग की वृद्धि में तेजी लाने का रास्ता जैव-उर्वरक समर्थक नीतियां तैयार करने में है। इसके अनुसार, इसमें किण्वित जैविक खाद पर ध्यान देने के साथ अनुकूल नियम, कर छूट, वित्तीय प्रोत्साहन और सुलभ ऋण विकल्प शामिल हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश करेंगी। इसी महीने वित्त मंत्रालय को सौंपे गए बजट पूर्व ज्ञापन में IBA ने पांच साल के लिए 1.4 लाख करोड़ रुपये के समर्पित कोष के साथ एक नया ‘पर्यावरण अनुकूल बायोगैस संयंत्र उर्वरक-आधारित खेती कार्यक्रम’ (एसयूबीआईसूयूएलपी) स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है।

Also read: Budget 2024: एक फरवरी को लगातार छठीं बार बजट पेश करेंगी सीतारमण, जानें एक्सपर्ट्स को क्या है उम्मीद

IBA ने कहा कि जैविक खाद के लिए नीति जैसी एसएटीएटी (किफायती परिवहन योजना की ओर पर्यावरण अनुकूल विकल्प) पर आधारित इस सर्वव्यापी पहल का उद्देश्य बेहतर मृदा और मानव स्वास्थ्य के लिए जैविक उर्वरकों को सुरक्षित करना है। IBA ने एफआरपी (उचित लाभकारी मूल्य) पर बायोमास की खरीद के लिए संबंधित मंत्रालय द्वारा एक रूपरेखा को परिभाषित करने का सुझाव दिया है।

Advertisement
First Published - January 14, 2024 | 4:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement