facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2024: निर्मला सीतारमण पेश करेंगी लगातार 7वां बजट, जानें कितने बजे और कहां देखें लाइव स्पीच

Advertisement

जट संसद में सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा। यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार सातवां बजट होगा।

Last Updated- July 23, 2024 | 9:12 AM IST
Editorial: आत्मविश्वास से भरा बजट, Editorial: Budget full of confidence

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज यानी मंगलवार को Union Budget 2024-25 पेश करने जा रही हैं। बजट संसद में सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा। यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार सातवां बजट होगा।

इसी के साथ ही वे पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ देंगी। वित्त मंत्री के रूप में देसाई ने पांच बार यूनियन बजट और एक बार अंतरिम बजट पेश किया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी लगातार पांच बजट पेश किए थे और प्रणब मुखर्जी ने भी लगातार पांच बजट पेश किए थे।

बता दें कि इस साल बजट मानसून सत्र में पेश किया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल मई-जून में हुए लोकसभा चुनाव के कारण फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया गया था। मानसून सत्र की शुरुआत 22 जुलाई को हुई और यह 12 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कुल 19 बैठकें होंगी। इस बीच, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच गई हैं। वह आज संसद में केन्द्रीय बजट 2024-25 पेश करेंगी।

कब शुरू होगी बजट 2024 की लाइव स्पीच?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई 2024 को संसद में केंद्रीय बजट 2024 पेश करेंगी। उनका भाषण सुबह 11 बजे शुरू होगा।

कहां देखें बजट 2024 की लाइव स्पीच?

बता दें संसद टीवी (Sansad TV) बजट 2024 को लाइव ब्रॉडकास्ट करेगा।

बजट के फायदे कहां और कैसे समझे ?

बिजनेस स्टैण्डर्ड पर आपको बजट और आम आदमी की जिंदगी पर इसके असर के बारे में सारे अपडेट मिलते रहेंगे।

बजट 2024 में किस चीज पर होगा फोकस?

23 जुलाई के बजट भाषण में इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ, सामाजिक कल्याण योजनाओं, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उपायों और इंडिविजुअल टैक्स व्यवस्था के सरलीकरण पर ध्यान केंद्रित होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - July 23, 2024 | 9:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement