facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2024: अब मिडिल क्लास का घर खरीदने का सपना होगा पूरा, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Advertisement

FM सीतारमण ने चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार इकोनॉमिक आउटलुक को भी अपनाएगी जो लगातार विकास की सुविधा प्रदान करे और उत्पादकता में सुधार लाए।

Last Updated- February 01, 2024 | 12:37 PM IST
Finance Minister Nirmala Sitharaman-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Budget 2024 Key Points: सरकार ने मिडिल क्लास के लिए बजट में बड़ा ऐलान किया है। यह खबर सुनकर घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों को सबसे ज्यादा खुशी मिलेगी। बता दें कि सरकार जल्द ही देश मिडिल क्लास यानी मध्यम वर्ग के लिए आवासीय योजना शुरू करेगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने गुरुवार को लोकसभा में यह घोषणा की है। उन्होंने अंतरिम बजट पेश करते कहा कि सरकार पात्र यानी योग्य मध्यम वर्ग को अपना घर खरीदने या बनाने के लिए एक आवासीय योजना शुरू करेगी।

सीतारमण ने चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार इकोनॉमिक आउटलुक को भी अपनाएगी जो लगातार विकास की सुविधा प्रदान करे और उत्पादकता में सुधार लाए।

रूफटॉप सोलराइजेशन के तहत हर माह 300 यूनिट फ्री बिजली का भी ऐलान

उन्होंने बजट पेश करते हुए एक करोड़ मकानों में प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली सुनिश्चित करने को ‘रूफटॉप सोलराइजेशन’ (‘Rooftop Solarisation Yojna) का भी उल्लेख किया, जिससे सालाना 15,000-18,000 रुपये की घरेलू बचत होगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार मौजूदा अस्पताल बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल करके और अधिक मेडिकल कॉलेज स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्वी क्षेत्र और वहां के लोगों के विकास पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।

Advertisement
First Published - February 1, 2024 | 12:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement