facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2025: पूंजीगत निवेश बढ़ाने को तैयार कंपनी जगत

Advertisement

सरकार ने करदाताओं को व्यापक राहत देने के लिए बदलाव किए हैं और 12 लाख रुपये तक सालाना आय को कर मुक्त कर दिया है।

Last Updated- February 04, 2025 | 11:09 PM IST
Budget 2025

बजट में किए गए उपायों से शहरी खपत बढ़ने की उम्मीद में भारतीय कंपनी जगत के ज्यादातर मुख्य कार्या​धिकारियों (सीईओ) की क्षमता विस्तार पर निवेश बढ़ाने की योजना है। बजट के बाद बिज़नेस स्टैंडर्ड ने सीईओ की रायशुमारी की, जिसमें यह बात सामने आई। 

91.67 फीसदी प्रतिभागियों ने कहा कि बजट में व्य​क्तिगत आयकर में रियायत से खपत को बढ़ावा मिलेगा। नरम मांग उद्योग जगत के प्रमुखों की चिंता का प्रमुख कारण बना हुआ था। इसके अलावा 75 फीसदी सीईओ का मानना है कि बजट के उपायों से कारोबारी धारणा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा, जिससे निवेश में तेजी आएगी। एक बड़ी कंपनी के सीईओ ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘सार्वजनिक पूंजीगत व्यय निजी पूंजीगत खर्च से ज्यादा रहा है। बजट में सरकार ने पूंजीगत व्यय में ज्यादा इजाफा नहीं किया है जबकि विकास को गति देने के लिए हम इस मद में ज्यादा आवंटन की उम्मीद कर रहे थे।’

सरकार ने करदाताओं को व्यापक राहत देने के लिए बदलाव किए हैं और 12 लाख रुपये तक सालाना आय को कर मुक्त कर दिया है। कर स्लैब में भी बदलाव किया गया है। इससे लोगों के हाथा में खर्च करने के लिए ज्यादा पैसे आएंगे जिससे छोटी कारों, दोपहियों और किफायती मकानों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। 

Advertisement
First Published - February 4, 2025 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement