facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2025: ग्रामीण क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता में, बजट आवंटन 5.75% बढ़ा; सिर्फ मनरेगा को दिए इतने हजार करोड़

Advertisement

वित्त वर्ष 2024-25 में मनरेगा के लिए कोई अतिरिक्त आवंटन नहीं किया गया था।

Last Updated- February 01, 2025 | 8:07 PM IST
MGNREGA
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pexels

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किया। ग्रामीण विकास मंत्रालय को 2025-26 के इस केंद्रीय बजट में 1.88 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले बजट में आवंटन से लगभग 5.75 प्रतिशत अधिक है। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को किए गए बजट प्रस्तावों के अनुसार, ग्रामीण विकास मंत्रालय को 2024-25 के बजट में 1,77,566.19 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। हालांकि, 2024-25 का संशोधित अनुमान, जो मंत्रालय द्वारा किए गए व्यय की मध्यावधि समीक्षा है, 1,73,912.11 करोड़ रुपये रहा। यह शुरुआती आवंटन से 3,654.08 करोड़ रुपये कम है। प्रमुख ग्रामीण रोजगार योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण विकास योजना (मनरेगा) के लिए आवंटन 86,000 करोड़ रुपये रखा गया है, जो पिछले वर्ष के समान है। बजट दस्तावेज के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में मनरेगा के लिए 60,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था, लेकिन अतिरिक्त धनराशि प्रदान की गई और वास्तविक व्यय 89,153.71 करोड़ रुपये रहा। 

वित्त वर्ष 2024-25 में मनरेगा के लिए कोई अतिरिक्त आवंटन नहीं किया गया। इस योजना के तहत हर परिवार के कम से कम एक सदस्य को वित्त वर्ष में 100 दिन की मजदूरी की गारंटी दी जाती है। पिछले बजट दस्तावेजों के अनुसार, कोविड-19 महामारी के वर्ष 2020-21 में इस योजना पर 1,11,169 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। उस समय लॉकडाउन अवधि में भारी संख्या में लोगों के वापस लौटने के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने में मनरेगा एक जीवन रेखा साबित हुई थी। 

ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाना है। 

चौहान ने कहा, “यह 140 करोड़ भारतीयों का बजट है। यह आत्मनिर्भर भारत बनाने का बजट है। समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।”  मंत्री ने कहा कि गरीबी मुक्त भारत के लिए गरीबी मुक्त गांव बनाना सरकार का मुख्य ध्यान है। 

Advertisement
First Published - February 1, 2025 | 8:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement