facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2025: वित्त मंत्री का मास्टर स्ट्रोक! चीन के इलेक्ट्रॉनिक्स, खिलौने और फुटवियर को भारत देगा कड़ी टक्कर

Advertisement

ये वही सेक्टर हैं, जिनमें चीन अमेरिका को भारी मात्रा में सामान निर्यात करता है।

Last Updated- February 01, 2025 | 3:00 PM IST
Union Budget 2026 Announcements

Budget 2025 ने मिडिल क्लास को टैक्स छूट का तोहफा दिया है तो वहीं घरेलू उत्पादन और खपत को नई रफ्तार देने की योजना भी पेश की है। जानकारों का कहना है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार फ्रंट फुट पर खेलते हुए बड़े फैसले लिए हैं, जिनसे आने वाले महीनों में खपत और निवेश में तेजी आएगी।

12 लाख तक टैक्स फ्री: मिडिल क्लास की जेब में ज्यादा पैसा

सबसे बड़ा तोहफा मिडिल क्लास को मिला है। अब 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा, जबकि पहले यह सीमा 7 लाख रुपये थी। यह बदलाव लोगों की बचत को बढ़ाकर खर्च करने की क्षमता में इजाफा करेगा, जिसका सीधा असर FMCG और ऑटो सेक्टर पर देखने को मिलेगा।

घरेलू उत्पादन को मिलेगी चीन पर बढ़त

अल्फानिटी फिनटेक के डायरेक्टर यू आर भट्ट का कहना है कि बजट में इलेक्ट्रॉनिक्स, खिलौने और फुटवियर जैसे क्षेत्रों पर फोकस करना एक मास्टर स्ट्रोक है। ये वही सेक्टर हैं, जिनमें चीन अमेरिका को भारी मात्रा में सामान निर्यात करता है। अगर अमेरिका ने चीन पर सख्त टैरिफ लगाए, तो भारत के पास इन क्षेत्रों में निर्यात बढ़ाने और बाजार पर कब्जा करने का बेहतरीन मौका होगा।

Also Read: Budget 2025: गिग वर्कर्स को पेहचान के साथ हेल्थ इंश्योरेंस देगी सरकार, बजट 2025 में हेल्थ और सिक्योरिटी का ऐलान

‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों से बदलेगी तस्वीर

सरकार ने भारत को खिलौनों के ग्लोबल हब के रूप में विकसित करने का फैसला किया है। इसके तहत क्लस्टर डेवेलपमेंट, स्किल ट्रेनिंग और हाई क्वालिटी वाले खिलौनों के उत्पादन पर जोर दिया जाएगा। भारत से इनोवेटिव और टिकाऊ खिलौनों का निर्यात बढ़ेगा, जिससे ‘मेड इन इंडिया’ ब्रांड को ग्लोबल पहचान मिलेगी।

फुटवियर और लेदर सेक्टर को नई रफ्तार

फुटवियर और लेदर कंपनियों को भी इस बजट में बड़ा फायदा मिला है। सरकार ने डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और कंपोनेंट सपोर्ट के लिए एक फोकस प्रोडक्ट स्कीम शुरू करने की योजना बनाई है। इसका फायदा लेदर और नॉन-लेदर फुटवियर के उत्पादन में होगा, जिससे निर्यात और मुनाफा दोनों बढ़ेगा।

शेयर बाजार में मची हलचल: मिर्जा इंटरनेशनल 20% ऊपर

बजट की घोषणाओं का सीधा असर शेयर बाजार पर दिखा। रिलैक्सो फुटवियर, लिबर्टी शूज और कैंपस एक्टिववियर के शेयरों में 9% तक की तेजी आई। लेदर सेक्टर में मिर्जा इंटरनेशनल के शेयरों में 20% की बढ़त देखी गई। हरियाणा लेदर केमिकल्स और सुपर टैनरी भी अन्य बड़े गेनर रहे।

टैक्स छूट और पूंजीगत खर्च में बैलेंस

कोटक महिंद्रा एएमसी के निलेश शाह ने इस बजट को तीन बड़ी जरूरतों को पूरा करने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि वित्तीय घाटे को कम करने, मिडिल क्लास को टैक्स छूट देने और पूंजीगत खर्च बढ़ाने के साथ सरकार ने सही दिशा में कदम उठाया है।

Advertisement
First Published - February 1, 2025 | 2:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement