facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2025: 12 लाख रुपये तक की आय पर जीरो टैक्स! जानिए कैसे नई टैक्स स्लैब से होगी आपकी बड़ी बचत

Advertisement

नई टैक्स स्लैब और छूट का तोहफा, 12 लाख तक की आय पर नहीं देना होगा टैक्स, जानिए कैसे आपकी बचत होगी दोगुनी

Last Updated- February 01, 2025 | 12:55 PM IST
Budget 2025 Income Tax

Income Tax: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Budget 2025 में मिडिल क्लास और हाई इनकम क्लास के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। उन्होंने न्यू टैक्स रिजीम के तहत टैक्स स्लैब में बदलाव और अतिरिक्त रिबेट की घोषणा की, जिसके तहत 12 लाख रुपये तक की आमदनी पर कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा। इसके साथ ही, आय के विभिन्न स्तरों पर टैक्सपेयर्स को बड़ी बचत का मौका मिलेगा।

नई टैक्स दरें:

  • 0 से 4 लाख रुपये तक की आय पर: कोई टैक्स नहीं (NIL)
  • 4 से 8 लाख रुपये तक की आय पर: 5% टैक्स
  • 8 से 12 लाख रुपये तक की आय पर: 10% टैक्स
  • 12 से 16 लाख रुपये तक की आय पर: 15% टैक्स
  • 16 से 20 लाख रुपये तक की आय पर: 20% टैक्स
  • 20 से 24 लाख रुपये तक की आय पर: 25% टैक्स
  • 24 लाख रुपये से अधिक आय पर: 30% टैक्स

विशेष छूट के कारण होगी बड़ी बचत

वित्त मंत्री ने कहा कि नई टैक्स दरों के साथ-साथ टैक्सपेयर्स को अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी। इसका असर कुछ इस प्रकार होगा:

12 लाख रुपये की आय पर – टैक्सपेयर्स को 80,000 रुपये की बचत होगी, जो मौजूदा दरों के हिसाब से 100% टैक्स माफी के बराबर है।
18 लाख रुपये की आय पर – 70,000 रुपये की सीधी टैक्स छूट मिलेगी, जो मौजूदा दरों पर 30% की टैक्स राहत है।
25 लाख रुपये की आय पर – टैक्सपेयर्स को 1.10 लाख रुपये की बचत होगी, जो मौजूदा दरों के हिसाब से 25% टैक्स राहत है।

कैसे होगा आम जनता को फायदा?

यह नई व्यवस्था खासतौर पर मध्यम वर्ग, नौकरीपेशा लोगों और व्यवसायियों के लिए फायदेमंद है। नई स्लैब और छूट के कारण टैक्सपेयर्स के हाथ में ज्यादा पैसे बचेंगे, जिन्हें वे खर्च, निवेश या बचत में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे घरेलू मांग और अर्थव्यवस्था में तेजी आने की संभावना है।

सरकार को होगा 1.02 लाख करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान

इस टैक्स छूट और नई स्लैब व्यवस्था के कारण सरकार को 1 लाख करोड़ रुपये का डायरेक्ट टैक्स और 2,600 करोड़ रुपये का इनडायरेक्ट टैक्स का नुकसान होगा।

Advertisement
First Published - February 1, 2025 | 12:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement