facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2025: अगले शनिवार को पेश होगा बजट, शेयर बाजार में होगा कारोबार या रहेगी छुट्टी?

Advertisement

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को सुबह 11 बजे संसद में बजट भाषण देंगी। यह उनका आठवां बजट भाषण होगा, जिसमें छह वार्षिक बजट और दो अंतरिम बजट शामिल हैं।

Last Updated- January 24, 2025 | 1:46 PM IST
Stock Market today on Budget 2026
Representative image

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी 2025, शनिवार को आम बजट (Union Budget 2025) पेश करेंगी। इस दिन भारतीय शेयर बाजारों में भी सामान्य रूप से कामकाज होगा।

शेयर बाजार रहेगा खुला

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने सर्कुलर जारी कर बताया है कि 1 फरवरी को बाजार सामान्य समय पर खुले रहेंगे। आमतौर पर शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहते हैं, लेकिन बजट के दिन बाजार में लाइव ट्रेडिंग होगी। शेयर बाजार में ट्रेडिंग का समय सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रहेगा।

यह भी पढ़ें: Budget 2025: डिजिटल इंडिया को रफ्तार देगा बजट? इंटरनेट, स्मार्टफोन हो सकते हैं सस्ते

बजट कब और कहां देखें?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को सुबह 11 बजे संसद में बजट भाषण देंगी। यह उनका आठवां बजट भाषण होगा, जिसमें छह वार्षिक बजट और दो अंतरिम बजट शामिल हैं।

बजट भाषण का सीधा प्रसारण संसद टीवी और दूरदर्शन जैसे सरकारी चैनलों पर किया जाएगा। इसके अलावा, संसद टीवी और दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल पर भी इसे लाइव देखा जा सकेगा।

बजट दस्तावेज कहां से मिलेंगे?

बजट दस्तावेज पूरी तरह डिजिटल होंगे। इन दस्तावेजों को Union Budget Mobile App के जरिए हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पढ़ा जा सकता है। इसके अलावा, बजट से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.indiabudget.gov.in पर उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें: Budget 2025: सैलरीड क्लास को मिलेगी बड़ी राहत! ₹10 लाख तक इनकम हो सकती है टैक्स फ्री, आ सकता है 25% का नया स्लैब

कब होगी हलवा सेरेमनी?

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश होने में अब सिर्फ एक हफ्ता बचा है। इस दौरान बजट तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार, 24 जनवरी को हलवा समारोह (Halwa Ceremony) आयोजित किया जाएगा।

हलवा समारोह, बजट से पहले होने वाली एक अहम परंपरा है, जिसमें बजट दस्तावेज तैयार करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को “हलवा” परोसा जाता है। यह रस्म बजट तैयारियों में शामिल कर्मचारियों के लॉक-इन पीरियड की शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है।

हलवा समारोह के बाद, बजट तैयारियों में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सुरक्षा में रखा जाएगा। यह सुनिश्चित करने के लिए कि बजट से जुड़ी कोई भी जानकारी सार्वजनिक न हो, उन्हें बाहरी संपर्क से दूर रखा जाता है।

Advertisement
First Published - January 24, 2025 | 1:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement