facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2025: आज खुलेगा बजट का पिटारा; जानें कब, कहां और कैसे देखें FM सीतारमण का लाइव बजट भाषण

Advertisement

Budget 2025: केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण संसद के आधिकारिक चैनलों, दूरदर्शन और संसद टीवी पर होगा। इसके अलावा, सरकार के आधिकारिक यूट्यूब चैनलों पर भी इसे देखा जा सकता है।

Last Updated- February 01, 2025 | 8:41 AM IST
Budget 2025
बजट 2025

Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, शनिवार को देश के सामने अपना आठवां बजट पेश करेंगी। यह बजट खास है, क्योंकि यह नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट होगा। पिछली बार, नई सरकार बनने के बाद 23 जुलाई 2024 को उन्होंने बजट पेश किया था। इस बार बजट में जनता को बड़े तोहफों और नई घोषणाओं की उम्मीद है।

कब और कहां होगा बजट पेश?

1 फरवरी, 2025 को सुबह 11 बजे, लोकसभा में निर्मला सीतारमण अपना बजट भाषण देंगी। बजट भाषण पर देश की निगाहें टिकी होंगी, क्योंकि यह सीतारमण का लगातार आठवां बजट है और इसमें बड़े बदलावों की उम्मीद की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Budget 2025 Live Updates: आज पेश होगा देश का आम बजट, सभी की निगाहें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर टिकींं

बजट 2025 भाषण LIVE कहां देखें?

केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण संसद के आधिकारिक चैनलों, दूरदर्शन और संसद टीवी पर होगा। इसके अलावा, सरकार के आधिकारिक यूट्यूब चैनलों पर भी इसे देखा जा सकता है।

अगर आप बजट से जुड़ी पल-पल की जानकारी चाहते हैं, तो hindi.business-standard.com के बजट लाइव ब्लॉग पर इसे फॉलो कर सकते हैं।

बजट 2025 के डॉक्यूमेंट कहां मिलेंगे?

इस बार भी बजट पूरी तरह डिजिटल रहेगा। आप इसे पढ़ने के लिए Union Budget Mobile App का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है। बजट से जुड़ी सभी जानकारियां www.indiabudget.gov.in वेबसाइट पर भी मिलेंगी।

यह भी पढ़ें: Budget 2025 Stock Market Live: बजट के दिन बाजार में दिखेगी रौनक या आएगी गिरावट, जानें कैसे हैं संकेत

बजट से क्या हैं उम्मीदें?

उम्मीद है कि इस बार के बजट में वित्त मंत्री आर्थिक विकास में आ रही गिरावट को संभालने, महंगाई कम करने और सैलरी में धीमी बढ़ोतरी से जूझ रहे मध्यम वर्ग पर दबाव कम करने पर ध्यान देंगी। उनका मकसद वित्तीय संतुलन बनाए रखना होगा।

31 जनवरी को बजट सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में इकोनॉमिक सर्वे 2024-25 पेश किया। इस सर्वे में बताया गया है कि 2025-26 के लिए भारत की GDP ग्रोथ रेट 6.3% से 6.8% के बीच रह सकती है। सर्वे के मुताबिक, देश की तेज ग्रोथ बनाए रखने के लिए अगले 20 सालों तक बुनियादी ढांचे में लगातार निवेश बढ़ाने की जरूरत होगी।

भारत की धीमी होती आर्थिक विकास दर, बढ़ती महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच इस बजट पर हर किसी की नजरें टिकी हैं।

Advertisement
First Published - February 1, 2025 | 8:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement