facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2026: विदेश पढ़ाई और इलाज वालों को बड़ी राहत, बजट में TCS 5% से घटकर 2%

Advertisement

यूनियन बजट 2026-27 में सरकार ने विदेश पढ़ाई, इलाज और टूर पैकेज के लिए भेजे जाने वाले पैसों पर टीसीएस 5% से घटाकर 2% किया

Last Updated- February 01, 2026 | 2:28 PM IST
TCS Cut

यूनियन बजट 2026-27 में सरकार ने विदेश पैसे भेजने वालों को बड़ी राहत दी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि शिक्षा और इलाज के लिए विदेश भेजे जाने वाले पैसों पर लगने वाला टीसीएस घटाया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) के तहत शिक्षा और मेडिकल इलाज के लिए विदेश भेजे जाने वाले पैसों पर अब टीसीएस 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है।

विदेश यात्रा पैकेज पर भी राहत

सरकार ने विदेशी टूर पैकेज पर लगने वाला टीसीएस भी घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया है। पहले यह 5 प्रतिशत या 20 प्रतिशत तक था। इसके साथ ही सरकार ने न्यूनतम रकम की शर्त भी हटा दी है, यानी अब किसी भी रकम पर यही दर लागू होगी।

यह भी पढ़ें | Budget 2026: क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? विदेशी यात्रा से लेकर शेयर ट्रेडिंग तक जानें सब कुछ

किन लोगों को मिलेगा फायदा

इस फैसले का फायदा उन लोगों को मिलेगा जो बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए, मेडिकल इलाज के लिए, विदेश में रहने वाले परिवार के खर्च के लिए, विदेश यात्रा या निवेश के लिए पैसा भेजते हैं। इससे पैसा भेजते समय तुरंत कटने वाला टैक्स कम हो जाएगा।

TCS क्या होता है

टीसीएस वह टैक्स है जिसे बैंक या अधिकृत संस्थाएं विदेश पैसा भेजते समय काट लेती हैं। यह कोई अलग टैक्स नहीं होता। जब व्यक्ति साल के अंत में इनकम टैक्स रिटर्न भरता है, तो यह रकम उसके कुल टैक्स से जोड़ दी जाती है और ज्यादा कटा पैसा रिफंड के रूप में वापस मिल जाता है।

यह भी पढ़ें | Budget 2026: बजट में आम आदमी के लिए क्या-क्या? जानें वित्त मंत्री के पिटारे से आपके लिए क्या निकला

इंडस्ट्री और विशेषज्ञों की राय

विदेशी लेनदेन से जुड़ी कंपनियों और विशेषज्ञों ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे परिवारों पर शुरुआती टैक्स का बोझ कम होगा और विदेश पढ़ाई या इलाज की योजना बनाना आसान होगा।

पृथ्वी एक्सचेंज के MD पवन कवाड़ ने कहा कि यह फैसला विदेश में पढ़ाई और इलाज की योजना बनाने वाले परिवारों के लिए राहत भरा है। उन्होंने कहा कि टीसीएस कम होने से शुरुआती खर्च का दबाव घटेगा और पैसे की योजना बनाना आसान होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर एजुकेशन लोन से भेजे गए पैसों पर टीसीएस पूरी तरह हटा दिया जाता, तो छात्रों को और ज्यादा फायदा मिलता, क्योंकि पहले से ही पढ़ाई और रहने का खर्च बहुत ज्यादा होता है।

विभवांगल अनुकूलकरा प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ मौर्य ने कहा कि कम टीसीएस से तुरंत कैश फ्लो में राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि भले ही टीसीएस बाद में एडजस्ट हो जाता है, लेकिन अभी कम कटौती होने से परिवारों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के प्रिंसिपल और मैनेजर रिसर्च हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि इस फैसले का पूरा असर नियमों की साफ जानकारी आने के बाद ही समझ में आएगा। फिलहाल इसे सरकार का सकारात्मक संकेत माना जाना चाहिए।

Advertisement
First Published - February 1, 2026 | 1:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement