facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2026: सरकार को FY27 में RBI, बैंकों से ₹3.16 लाख करोड़ का डिविडेंड मिलने की उम्मीद

Advertisement

डिविडेंड और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा किया गया सरप्लस ट्रांसफर गैर-कर राजस्व (नॉन-टैक्स रेवेन्यू) की कैटेगरी में आता है

Last Updated- February 01, 2026 | 8:18 PM IST
Dividend

Budget 2026: केंद्र सरकार को वित्त वर्ष 2026-27 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), नैशनल बैंकों और वित्तीय संस्थानों (financial institutions) से लाभांश (dividends) और अधिशेष (surpluses) के रूप में 3.16 लाख करोड़ रुपये प्राप्त होने की उम्मीद है, जो चालू वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 3.75 फीसदी ज्यादा है।

संशोधित अनुमान में डिविडेंड आय बढ़ी

संसद में प्रस्तुत संशोधित अनुमान (RE) के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के दौरान केंद्र सरकार को लगभग 3.05 लाख करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है, जो फरवरी, 2025 में पेश किए गए आम बजट में 2.56 लाख करोड़ रुपये था।

बजट दस्तावेजों में यह भी बताया गया कि पब्लिक सेक्टर की कंपनियों और अन्य निवेश से मिलने वाला डिविडेंड 75,000 करोड़ रुपये अनुमानित है, जो चालू वित्त वर्ष के बजट में 71,000 करोड़ रुपये था।

डिविडेंड और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा किया गया सरप्लस ट्रांसफर गैर-कर राजस्व (नॉन-टैक्स रेवेन्यू) की कैटेगरी में आता है।

Also Read: Budget 2026: लिथियम बैटरी पर सीमा-शुल्क छूट से EV इंफ्रास्ट्रक्चर को मदद मिलेगी, ऑटो इंडस्ट्री ने किया स्वागत

नॉन-टैक्स रेवेन्यू में मामूली गिरावट

कुल मिलाकर, केंद्र सरकार को अगले वित्त वर्ष में नॉन-टैक्स रेवेन्यू से 6.66 लाख करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है, जो 2025-26 के 6.67 लाख करोड़ रुपये से थोड़ा कम है। वहीं, टैक्स रेवेन्यू को 28.66 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो 2025-26 के 26.74 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 7.18 फीसदी ज्यादा है।

Advertisement
First Published - February 1, 2026 | 8:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement