facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पूंजीगत व्यय हुआ बजट अनुमान का एक चौथाई

Advertisement

महालेखा नियंत्रक (सीजीए) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में शुद्ध कर राजस्व बजट अनुमान का 19 प्रतिशय या 5.4 लाख करोड़ रुपये रहा है।

Last Updated- July 31, 2025 | 10:28 PM IST
Budget session of Parliament

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सरकार का पूंजीगत व्यय बजट अनुमान का 24.5 प्रतिशत यानी 2.75 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में हुए बजट अनुमान के 16.3 प्रतिशत व्यय की तुलना में अधिक है।  पिछले वित्त वर्ष में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण पूंजीगत व्यय कम रहा था।

गुरुवार को महालेखा नियंत्रक (सीजीए) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में शुद्ध कर राजस्व बजट अनुमान का 19 प्रतिशय या 5.4 लाख करोड़ रुपये रहा है। इसमें सालाना आधार पर 2 प्रतिशत की कमी आई है।  वित्त वर्ष 2026 की अप्रैल जून तिमाही के दौरान पूंजीगत व्यय चुनाव के पहले के वित्त वर्ष2024 की समान अवधि की तुलना में अभी भी कम है।  राज्यों को जारी किया गया ऋण पिछले साल की समान अवधि की तुलना में बढ़ा है, जो बजट अनुमान का 31 प्रतिशत है।

इक्रा में अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, ‘जून 2025 में प्रत्यक्ष कर संग्रह में सुस्ती के कारण सकल कर राजस्व प्रदर्शन खराब हुआ है। ’राजकोषीय घाटा जून के अंत में पूरे वित्त वर्ष के लक्ष्य का 17.9 प्रतिशत रहा है।  पिछले वित्त वर्ष के पहले 3 महीनों में यह 2024-25 के बजट अनुमान (बीई) का 8.4 प्रतिशत था। मूल्य के हिसाब से राजकोषीय घाटा, या सरकार के खर्च और आमदनी के बीच का अंतर, चालू वित्त वर्ष (2025-26) की अप्रैल-जून अवधि में 2,80,732 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - July 31, 2025 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement