facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2023 : न्यू इनकम टैक्स रिजीम में बदलाव, जानिए कितनी मिली राहत

Advertisement
Last Updated- February 01, 2023 | 7:48 PM IST
Finance Minister Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को आम चुनाव 2024 से पहले मोदी सरकार 2.0 का आखिरी बजट 2023 पेश किया। उन्होंने मिडिल क्लास के लिए बड़ा एलान करते हुए इनकम टैक्स छूट की वर्तमान सीमा पांच लाख रुपये से बढ़ाकर सात लाख रुपये लाख करने का एलान किया।

न्यू टैक्स रिजीम में बदलाव के बाद स्लैब और टैक्स

0-3 लाख रुपये तक की सालाना आय पर : 0%
3-6 लाख रुपये तक की सालाना आय पर: 5%
6-9लाख रुपये तक की सालाना आय पर: 10%
9-12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर: 15%
12-15 लाख रुपये तक की सालाना आय पर: 20%
15 लाख रुपये तक की सालाना आय पर: 30%

न्यू टैक्स रिजीम में पुराना इनकम टैक्स स्लैब और रेट

टैक्स स्लैब   :  टैक्स रेट

0-5 लाख : कोई टैक्स नहीं।

5 से 7.5 लाख : 10%

7.5 से 10 लाख : 15%

10 से 12.5 लाख : 20%

12.5 से 15 लाख : 25%

15 लाख से अधिक : 30%

सीतारमण ने कहा कि नई टैक्स व्यवस्था में  इनकम टैक्स स्लैब की संख्या छह से घटाकर पांच कर दी गई है। तीन से छह लाख रुपये पर 5 प्रतिशत और छह से नौ लाख रुपये पर 10 प्रतिशत, नौ लाख रुपये से 12 लाख रुपये पर 15 प्रतिशत और 12 लाख रुपये से 15 लाख रुपये 20 प्रतिशत और 15 लाख रुपये से अधिक की आय पर 30 प्रतिशत कर।

उन्होंने इस दौरान टैक्सपेयर्स के लिए और भी कई बड़ी घोषणाएं की है। अब नई टैक्स व्यवस्था में सात लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। जबकि नौ लाख रुपये तक की इनकम पर 45 हजार रुपये देने होंगे। इसी तरह 15 लाख रुपये तक को 1.5 लाख रुपये इनकम टैक्स देना होगा।

देश-विदेश में बढ़ी महंगाई के बीच इस बार के बजट में लोगों को टैक्स स्लैब में बदलाव की उम्मीद लगाई हुई थी। सीतारमण ने अपने बजट संबोधन के अंतिम क्षणों में इसका एलान किया।

Advertisement
First Published - February 1, 2023 | 1:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement