facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वैश्विक संकट के बावजूद देश में नहीं बढ़ी महंगाई, 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत: राष्ट्रपति मुर्मू

Advertisement

राष्ट्रपति ने कहा भारत को पहले पांच सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में शामिल किया जाता था जो अब दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

Last Updated- January 31, 2024 | 12:14 PM IST

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण तथा लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने के प्रावधान वाला कानून पारित होने का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को घोषणा की कि सरकार परीक्षा में होने वाली गड़बड़ी को लेकर युवाओं की चिंताओं से अवगत है और इसे रोकने के लिए एक कानून बनाएगी।

राष्ट्रपति ने बजट सत्र के पहले दिन लोकसभा एवं राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने नए संसद भवन में पहला संबोधन देते हुए कहा कि यहां ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की महक है।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर में गंभीर संकटों के बीच भारत सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है और लगातार पिछली दो तिमाही में देश की विकास दर साढ़े प्रतिशत रही।

भारत अब दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: राष्ट्रपति

उन्होंने कहा कि भारत को पहले पांच सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में शामिल किया जाता था जो अब दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

राष्ट्रपति ने सरकार की प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए कहा कि ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ को सरकार ने लगातार जारी रखा है। उन्होंने महिला आरक्षण कानून पारित होने का उल्लेख करते हुए कहा ‘‘मैं नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित करने के लिए सदस्यों का अभिवादन करती हूं, यह मेरी सरकार के महिला नीत विकास के संकल्प को मजबूत करता है।’’

वैश्विक संकट के बावजूद मोदी सरकार ने देश में महंगाई नहीं बढ़ने दी: मुर्मू

बीते साल दुनिया ने दो बड़े युद्ध देखने को मिले। युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक संकट के बावजूद मोदी सरकार ने देश में महंगाई नहीं बढ़ने दी। राष्ट्रपति ने लगातार दूसरी तिमाही में देश की वृद्धि दर 7.5 फीसदी रहने का जिक्र किया।

साथ ही सरकार की आर्थिक नीतियों की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, सरकार ने महंगाई को काबू में रखा और लोगों पर इसका बोझ नहीं बढ़ने दिया।

सच हुआ राम मंदिर का सपना

उन्होंने कहा कि अयोध्या में ‘राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी, आज यह सच हो चुकी है। ’’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मेरी सरकार परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ी को लेकर युवाओं की चिंताओं से अवगत है, इस दिशा में सख्ती लाने के लिए नया कानून बनाने का निर्णय लिया गया है।’’

इससे पहले लोकसभा एवं राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए राष्ट्रपति जब नए संसद भवन में पहुंचीं तो उनके आगे ‘सेंगोल’ को लेकर चला जा रहा था। उनके पीछे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चल रहे थे।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 31, 2024 | 12:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement