facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Economic Survey 2026: सर्विस सेक्टर पर रहेगा भारत की वृद्धि का दारोमदार

Advertisement

भारत के सेवा क्षेत्र ने बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद वृद्धि को बुनियादी मदद देना जारी रखा है

Last Updated- January 29, 2026 | 11:20 PM IST
Service Trade

भारत का सेवा क्षेत्र अर्थव्यवस्था की वृद्धि का आधार बना हुआ है। आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार सेवाओं को उच्च स्तर पर ले जाने वाली तीव्र तकनीकी प्रगति कंपनी और श्रमिक स्तर पर अनुकूलन की गति से अब आगे निकल रही है। इससे कौशल की कमी और व्यवधान उत्पन्न हो रहे हैं।

समीक्षा में यह भी कहा गया है कि सख्त आव्रजन, डेटा संरक्षा, स्थानीयकरण मानदंड और प्रेषण नियमों के साथ, ‘स्थिरता लाने वाली शक्ति’ होने का वादा अब चुनौती के घेरे में आ गया है। भारत के सेवा क्षेत्र ने बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद वृद्धि को बुनियादी मदद देना जारी रखा है। सेवा निर्यात भारत के बाह्य क्षेत्र का केंद्रीय स्तंभ और वृद्धि का प्रमुख कारक बन गया है।

वित्त वर्ष 23-25 के दौरान सेवा क्षेत्र की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में औसतन हिस्सेदारी 9.7 प्रतिशत थी जबकि यह महामारी से पहले के दौर में 7.4 प्रतिशत थी। आर्थिक समीक्षा के अनुसार, ‘नीतिगत अनिश्चितता और भू-राजनीतिक व्यवधानों के कारण वैश्विक वस्तु व्यापार में आई सुस्ती के बीच सेवा निर्यात ने महत्त्वपूर्ण सहारा प्रदान किया है। वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में यह भूमिका और भी मजबूत हुई है। इस क्रम में जीडीपी में सेवा निर्यात की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही के 9.7 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही 10.0 प्रतिशत हो गई है।

समीक्षा में यह बात सामने आई कि एआई वैश्विक सेवा व्यापार को तेजी से आकार दे रहा है। इसमें विशेष रूप से डिजिटल रूप से प्रदान की जाने वाली सेवाओं को आकार दे रहा है। सेवाओं पर एआई के प्रभाव का आकलन करने के लिए की गई समीक्षा में यह भी कहा गया कि एआई के प्रसार के चरण के बाद एआई प्रधान सेवाओं का निर्यात अधिक बढ़ा है जबकि एआई से कम प्रभावित सेवाओं का निर्यात कम बढ़ा है। एआई-प्रधान सेवाओं में सॉफ्टवेयर, व्यवसाय और वित्तीय सेवाओं आती हैं।

सर्वेक्षण में विनिर्माण के ‘सेवाकरण’ पर भी चर्चा की गई है। ‘विनिर्माण अधिक प्रौद्योगिकी और डेटा का उपयोग कर रहा है। ऐसे में आईसीटी, वित्त, अनुपालन व बिक्री-पश्चात सहायता जैसी सेवाएं मूल्य सृजन में बढ़ती हिस्सेदारी निभा रही हैं। अंतराष्ट्रीय अनुभव से पता चलता है कि यह एकीकरण मूल्यवर्धन, निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता और रोजगार बढ़ाने का महत्त्वपूर्ण माध्यम है।’

Advertisement
First Published - January 29, 2026 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement