facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Economic Survey 2026: जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां बढ़ीं, बच्चों में मोटापे का खतरा

Advertisement

इसमें कहा गया है कि भारत इस समय महत्त्वपूर्ण और जटिल दौर से गुजर रहा है। संक्रामक और गैर संक्रामक बीमारियों के बढ़ते बोझ से सामाजिक असमानता में इजाफा हो रहा है

Last Updated- January 29, 2026 | 11:25 PM IST
Lifestyle diseases

भारत में तपेदिक (टीबी) और वेक्टर जनित संक्रमण जैसी संक्रामक बीमारियां (सीडी) अभी भी बनी हुई हैं। इसके साथ ही हृदय रोग, मधुमेह और मोटापे जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं। आर्थिक समीक्षा में इस स्थिति को लेकर चिंता जताई गई है। इसमें कहा गया है कि भारत इस समय महत्त्वपूर्ण और जटिल दौर से गुजर रहा है। संक्रामक और गैर संक्रामक बीमारियों के बढ़ते बोझ से सामाजिक असमानता में इजाफा हो रहा है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश समीक्षा में कहा गया है, ‘हाल के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में होने वाली कुल मौतों में गैर संचारी बीमारियों (एनसीडी) की हिस्सेदारी 57 प्रतिशत से अधिक है।’ उदाहरण के लिए हृदय रोग पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए मृत्यु का प्रमुख कारण रहा है, जिसमें पुरुषों का अनुपात अधिक है।

इसमें कहा गया है, ‘हृदय रोग से मरने वालों में महिलाओं की तुलना में पुरुषों की संख्या अधिक है। लेकिन इलाज की सुविधा न मिल पाने और समय से बीमारी का पता न चलने के कारण होने वाली मृत्यु के मामले में महिलाओं की स्थिति खराब हो सकती है।’

रिपोर्ट में कहा गया है कि अस्वास्थकर भोजन, जीवन शैली में बदलाव और पर्यावरण संबंधी वजहों से मोटापा बहुत तेजी से भारतीयों के स्वास्थ्य के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) 2019-21 के अनुसार भारत में कम से कम 24 प्रतिशत महिलाओं और 23 प्रतिशत पुरुषों का वजन मानक से अधिक है और वे मोटापे के शिकार हैं।

15 से 49 साल की महिलाओं में 6.4 प्रतिशत मोटी हैं, जबकि इस आयुवर्ग में 4 प्रतिशत पुरुष मोटे हैं। समीक्षा में कहा गया है, ‘सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों में मोटापा बढ़ा है और 2015-16 के 2.1 प्रतिशत की तुलना में 2019-20 में 3.4 प्रतिशत बच्चे मोटापे के शिकार हुए हैं।’

अनुमान के मुताबिक 2020 में 3.3 करोड़ से अधिक बच्चे मोटापे के शिकार थे और 2035 तक ऐसे बच्चों की संख्या बढ़कर 8.3 करोड़ हो जाने का अनुमान है। समीक्षा में कहा गया है कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड की बढ़ती खपत मोटापे की प्रमुख वजह है।

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड की बिक्री के मामले में भारत सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। इसकी खुदरा बिक्री 2006 के 0.9 अरब डॉलर से 40 गुना बढ़कर 2019 में 38 अरब डॉलर पर पहुंच चुकी है। इस दौरान पुरुषों और महिलाओं में मोटापा बढ़कर करीब दोगुना हो चुका है।

इस समस्या से निपटने के लिए अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड पैक या अधिक फैट, चीनी और नमक (एचएफएसएस) वाले उन खाद्य पदार्थों के पैकेट पर चेतावनी लेवल लगाए जाने चाहिए, जिन्हें शिशु और बच्चे खाते हैं, क्योंकि ये खाद्य पदार्थ इस समय नियमन के दायरे में नहीं हैं।

Advertisement
First Published - January 29, 2026 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement