facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FAME III: आगामी केंद्रीय बजट में ई-बसों को मिल सकते हैं 4,500 करोड़ रुपये

Advertisement

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए आवंटन 5311 करोड़ रुपये से घटाकर 2500 करोड़ रुपये करने की योजना बनाई गई है।

Last Updated- January 25, 2024 | 11:16 PM IST
e bus

आगामी केंद्रीय बजट में फेम (फास्टर एडॉप्शन ऐंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड ऐंड इलेक्ट्रिक व्हीकल) तीन से इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। फेम 2 में 3,209 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। सरकारी सूत्रों ने संकेत दिया कि फेम 3 योजना में राशि बढ़कर 4500 करोड़ रुपये हो सकती है।

तीसरे चरण में मुख्य तौर पर सार्वजनिक यातायात व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर इस क्रम में चार्जिंग को प्रोत्साहित दिए जाने की उम्मीद है और वैकल्पिक ईंधन जैसे हाइड्रोजन आदि को अपनाया जाएगा।

भारी उद्योग मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि सरकार ने सैद्धांतिक रूप से फेम 3 को मंजूरी दे दी है और दो वर्ष की अवधि के लिए 12,500 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया है।

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए आवंटन 5311 करोड़ रुपये से घटाकर 2500 करोड़ रुपये करने की योजना बनाई गई है।

सरकार बिजली चालित दोपहिया वाहनों (E2W) के लिए कोष कम करने पर विचार कर रही है।

Advertisement
First Published - January 25, 2024 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement