facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2025: बजट में FM सीतारमण ने किया महिलाओं के लिए इस खास स्कीम का ऐलान

Advertisement

Budget 2025: महिलाओं और बच्चों के पोषण को मजबूत बनाने के लिए सक्षम आंगनवाड़ी और POSHAN 2.0 की भी शुरुआत होगी।

Last Updated- February 01, 2025 | 12:05 PM IST
Big announcements for women in Budget 2025

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को 2025-26 का केंद्रीय बजट पेश करते हुए बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि सरकार 5 लाख पहली बार बिजनेस शुरू करने वाली महिलाओं, SC और ST उद्यमियों के लिए 2 करोड़ रुपये तक के टर्म लोन की शुरुआत करेगी।

साथ ही, महिलाओं और बच्चों के पोषण को मजबूत बनाने के लिए सक्षम आंगनवाड़ी और POSHAN 2.0 स्कीम की भी शुरुआत होगी। इन योजनाओं का मकसद देश के हर कोने में विकास को रफ्तार देना है।

सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के तहत 8 करोड़ बच्चों और 1 करोड़ गर्भवती महिलाओं, माताओं और 20 लाख किशोरियों को न्यूट्रिशनल सपोर्ट दिया जा रहा है। यूनियन फाइनेंस मिनिस्टर ने घोषणा की है कि इस स्कीम में खर्च के नॉर्म्स को बढ़ाया जाएगा, जिससे बच्चों और महिलाओं को बेहतर पोषण सुविधाएं मिलेंगी।

यह भी पढ़ें: Budget 2025: इनकम टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान, वित्त मंत्री अगले हफ्ते बजट सत्र में पेश करेंगी नया इनकम टैक्स बिल

इसके अलावा, SME और बड़ी इंडस्ट्रीज को सपोर्ट करने के लिए मैन्युफैक्चरिंग मिशन सेटअप किया जाएगा। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि लेबर-इंटेंसिव सेक्टर्स की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए फैसिलिटेशन उपाय किए जाएंगे।

सरकार की ओर से क्रेडिट गारंटी कवर को बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये किया जाएगा और गारंटी फीस को घटाकर 1% किया जाएगा। साथ ही, बिहार में फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप और मैनेजमेंट के लिए एक नेशनल इंस्टिट्यूट स्थापित करने का भी ऐलान किया गया है।

Advertisement
First Published - February 1, 2025 | 11:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement