facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Income Tax Bill: अगले हफ्ते पेश होगा नया इनकम टैक्स बिल: निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान

Advertisement

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल पेश करेंगी। पुराने और जटिल कानूनों की जगह यह नया बिल आसान, स्पष्ट और कम विवाद वाला होगा

Last Updated- February 01, 2025 | 12:19 PM IST
Income Tax

Income Tax Bill: अगर आप इनकम टैक्स को लेकर नई घोषणा का इंतजार कर रहे थे। तो आपके लिए अपडेट है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में ऐलान किया है कि सरकार अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल पेश करने वाली है। उन्होंने कहा, “मैं अगले हफ्ते इनकम टैक्स बिल लाने का प्रस्ताव रखती हूं।”

पुराने टैक्स कानून का होगा नया रूप

आपको बता दें कि सीतारमण ने जुलाई में पेश किए गए बजट में घोषणा की थी कि 1961 का इनकम टैक्स एक्ट पूरी तरह से रिव्यू किया जाएगा। अब उस वादे को पूरा करने का समय आ गया है।

क्या होगा नया?

इस काम को पूरा करने के लिए CBDT (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड) ने एक खास टीम बनाई थी, जिसका मिशन था – पुराने कानून को छोटा और आसान बनाना। इसके तहत 22 स्पेशल सब-कमेटियां बनाई गईं, जिन्होंने टैक्स एक्ट के हर पहलू की गहराई से जांच की।

बिल का मकसद क्या है?

सरकार चाहती है कि नया टैक्स कानून कम विवाद, कम मुकदमेबाजी और ज्यादा स्पष्टता लेकर आए। इससे टैक्सपेयर्स को नियम समझने में आसानी होगी और वे बिना किसी उलझन के टैक्स जमा कर पाएंगे।

अब देखना ये होगा कि नया इनकम टैक्स बिल आम जनता के लिए कितनी राहत और कितने नए मौके लेकर आता है। टैक्सपेयर से लेकर बिजनेस सेक्टर तक, हर कोई इस बिल के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

Advertisement
First Published - February 1, 2025 | 12:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement