facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2023 में टैक्स कटौती के लाभ बढ़ाने से उपभोग व्यय बढ़ेगाः PHDCCI Chamber

Advertisement
Last Updated- January 17, 2023 | 7:38 PM IST
Budget

उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) ने आगामी बजट में उपभोग व्यय के लिए कर कटौती के लाभ बढ़ाने, कारोबार से जुड़ी लागत घटाने और कंपनियों को किफायती दरों पर आसान कर्ज मुहैया कराने से जुड़े कदम उठाने का सुझाव दिया है।

PHDCCI ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि एक फरवरी को पेश होने वाले बजट 2023-24 में खपत को बढ़ाने पर खास जोर दिया जाना चाहिए।

उद्योग मंडल ने कहा, “इस समय अर्थव्यवस्था में खपत को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि कर छूट लाभ बढ़ाई जाए।” लोगों के पास खर्च के लायक आमदनी बढ़ाने के लिए उद्योग मंडल ने घर खरीद पर दी जाने वाली कर छूट की सीमा को दो लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने का सुझाव दिया है। इसने एक से अधिक घरों की खरीद और कार जैसे टिकाऊ वस्तुओं की खरीद को भी इसके दायरे में लाने की मांग की है।

PHDCCI चैंबर ने कहा, “खपत व्यय पर दी जाने वाली रियायत को बढ़ाकर पांच लाख रुपये करना चाहिए। इससे न केवल अर्थव्यवस्था में कुल मांग बढ़ेगी बल्कि निजी निवेश को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इससे कंपनियां अपनी क्षमता बढ़ाने की कोशिश करेंगी जिससे व्यापक रोजगार अवसर भी पैदा होंगे।”

उद्योग मंडल ने अपने बजट-पूर्व प्रस्तावों में सरकार से कारोबार करने पर आने वाली लागत को कम करने का अनुरोध भी किया है। इसमें पूंजी, बिजली, लॉजिस्टिक, जमीन एवं श्रम की लागत घटाने के कदम भी शामिल हैं।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम श्रेणी की इकाइयों को प्रतिस्पर्द्धी और वृद्धि-उन्मुख बनाने के लिए वित्त तक आसान पहुंच पर जोर देते हुए पीएचडी चैंबर ने कहा कि सरकार को उन्हें किफायती दरों पर अड़चन-मुक्त कर्ज वितरण पर ध्यान देना चाहिए।

Advertisement
First Published - January 17, 2023 | 7:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement