facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Update: सपाट चल रहा बाजार, 60,000 के पार Sensex, Nifty 18000 के नीचे

Advertisement
Last Updated- January 11, 2023 | 10:16 AM IST

10:15 AM

बाजार की चाल सपाट है। 140 अंकों की बढ़ते के साथ सेंसेक्स इस 60,255 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी, 30 अंकों की बढ़त के बाद 17,944 पर पहुंचा है। बैंक निफ्टी भी 194 अंकों की बढ़त के साथ 42,209 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 6 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर हैं।

9:42 AM

डॉलर के मुकाबले रुपए में बढ़त है। रुपया आज 5 पैसे की तेजी के साथ 81.74 के स्तर पर खुला है। वहीं कल डॉलर के मुकाबले रुपया 81.79 के स्तर पर बंद हुआ था।

9:22 AM

बाजार की शुरुआत आज यानी 11 जनवरी को सपाट हुई है। फिलहाल सेंसेक्स 104 अंक नीचे 59,982 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 33 अंक की गिरावट के साथ 17888 के स्तर पर है।

Pre-Opening

कल गिरावट के साथ बंद हुए बाजार आज यानी 11 जनवरी को प्री-ओपनिंग में मामूली गिरावट के साथ सपाट नजर आ रहे हैं। सेंसेक्स 19 अंकों की गिरावट के साथ 60,134 पर है। निफ्टी भी सपाट है।

कल की गिरावट के बाद क्मंया आज रिकवर करेगा बाजार

मंगलवार को गिरावट के साथ हुई बाजार के आज रिकवर करने की संभावना दिख रही है। वैश्विक बाजार से मिले संकेतों के बाद आज बाजार में स्थिरता देखने को मिलल सकती है।

ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिल सकते हैं। एशियाई बाजार बढ़त पर हैं। हालांकि SGX NIFTY में सपाट कारोबार हो रहा है।वहीं, निक्केई करीब 1.10 फीसदी बढ़त के साथ 26464.24 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.21 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ 14780.43 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.82 फीसदी की बढ़त के साथ 21505.74 के स्तर पर नजर आ रहा है।

कोस्पी में 0.16 फीसदी की मजबूती दिख रही है। कल अमेरिकी बाजार अच्छी रिकवरी के साथ बंद हुए थे। महंगाई घटने और बैंकों से अच्छे नतीजों की उम्मीद से जोश बढ़ा था। इसका असर आज के भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है।

कच्चे तेल में तेजी बरकरार है। कच्चे तेल का भाव 80 डॉलर के करीब दिख रहा है। वहीं, सोने में भी मजबूती बढ़ी है। COMEX पर इसका दाम 1882 डॉलर पर पहुंच गया है।

FII और DII

10 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2109.34 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1806.62 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

कल कैसा रहा बाजार

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई और BSE Sensex 600 से अधिक अंक गिरकर बंद हुआ। बैंक, आईटी, मेटल और फाइनेंस कंपनियों के शेयर में बिकवाली के कारण बाजार में गिरावट आई।

तीस शेयर पर आधारित BSE Sensex शुरूआती कारोबार में 243 अंक गिरकर 60,504.30 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 59,938.38 अंक के निचले और 60,809.65 अंक के उच्चतम स्तर तक गया। अंत में यह 631.83 अंक या 1.04 फीसदी की गिरावट लेकर 60,115.48 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी 50 भी 183.10 अंक या 1.01 फीसदी फिसलकर 17,918.10 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - January 11, 2023 | 8:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement