facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू, बजट में इन मदों के लिए 20,000 करोड़ रुपये का हो सकता है ऐलान

Advertisement

UP Budget: उत्तर प्रदेश में बिजली परियोजनाओं के काम काम में तेजी लाने व वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी धन का आवंटन अनुपूरक बजट में किया जा सकता है।

Last Updated- July 28, 2024 | 2:47 PM IST
Monsoon session of UP assembly

UP Budget 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा से सोमवार से शुरु हो रहे मानसून सत्र में योगी सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। इस बार मानसून सत्र महज पांच दिनों का होगा। वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना मंगलवार 30 जुलाई की दोपहर विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करेंगे जिसे गुरुवार को पारित कराया जाएगा। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे के मुताबिक मानसून सत्र के पहले सोमवार को विधायी कार्य होंगे जबकि मंगलवार को अनुपूरक बजट पेश होगा।

बुधवार को विधायी कार्य होंगे जबकि गुरुवार को बजट पारित किया जाएगा। दो अगस्त को विधायी कार्य के बाद सदन का स्थगन किया जा सकता है। विधानसभा के मॉनसून सत्र के मद्देनजर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। इसके पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन में होने वाले कामों की सूची को मंजूरी दी गई।

मानसून सत्र में पेश होने वाले अनुपूरक बजट का आकार 20,000 करोड़ रुपये हो सकता है। इसमें अगले वर्ष प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही पर्यटन व ऊर्जा क्षेत्र की जरूरतों के लिए धनराशि का आवंटन किया जा सकता है। अनुपूरक बजट में परिवहन निगम के बेड़े में नई बसें शामिल करने के लिए भी धन का आवंटन किया जा सकता है।

हाल ही में प्रदेश सरकार ने महाकुंभ में यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 120 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद का ऐलान किया है और निगम के बेड़े को मजबूत करने के लिए नयी बसें लाने का भी फैसला किया है।

प्रदेश में बिजली परियोजनाओं के काम काम में तेजी लाने व वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी धन का आवंटन अनुपूरक बजट में किया जा सकता है। इसके अलावा नैमिष व गोला-गोकर्णनाथ जैसे धार्मिक पर्यटन स्थलों के लिए भी कई परियोजना में धन का आवंटन अनुपूरक बजट में किया जाएगा।

गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में योगी सरकार ने 7.36 लाख करोड़ रुपये का सलाना बजट पेश किया था। वित्त विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तीन महीने तक लोकसभा चुनावों के चलते आदर्श आचार संहिता लागू रही थी और वित्त वर्ष 2024-25 का काफी बजट खर्च नहीं हो सका। इसे देखते हुए अनुपूरक बजट का आकार सीमित ही रहेगा।

Advertisement
First Published - July 28, 2024 | 2:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement