facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

New tax regime को बनाया गया आकर्षक, ज्यादातर टैक्सपेयर्स को मिलेगा लाभ: CBDT चेयरमैन

Advertisement
Last Updated- February 02, 2023 | 3:54 PM IST
Finance Minister Nirmala Sitharaman

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के चेयरमैन नितिन गुप्ता ने कहा है कि रिटर्न भरने की नई आयकर व्यवस्था को बजट 2023-24 (Budget 2023-24) में और भी आकर्षक बनाया गया है और कर दर में की गई कटौती से इसका लाभ ज्यादातर करदाताओं को मिल सकेगा।

बजट के बारे में ‘पीटीआई-भाषा’ से बात करते हुए गुप्ता ने कहा कि नई कर व्यवस्था में नए स्लैब और दरों की घोषणा करने के पीछे सरकार का उद्देश्य ‘‘करदाताओं और संस्थाओं की कर मुक्तता और रियायतों को धीरे-धीरे खत्म करने की लंबे समय से की जा रही मांग को पूरा करना है।’’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में 2023-24 का बजट पेश करते कहा था कि सरकार ने मध्यम वर्ग के लाभ के लिये नई कर व्यवस्था के ढांचे में बदलाव के साथ करदाताओं के लिये नई कर व्यवस्था को अधिक आकर्षक बनाया है।

सीबीडीटी प्रमुख ने कहा, ‘‘करदाताओं के लिए यह नई व्यवस्था दो साल पहले (2020-21 के बजट में) शुरू की गई थी, लेकिन शायद इसका लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा था। अब सरकार ने स्लैब में फिर से बदलाव किया है, स्लैब की संख्या और दरों में फिर से बदलाव किया है जिससे हर करदाता के लिए इसका लाभ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।’’

उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले कॉरपोरेट श्रेणी के करदाताओं के लिए कुछ ऐसे ही फैसले लिए गए थे जो उनके लिए लाभकारी साबित हुए। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था को वास्तव में आकर्षक बनाया गया है और ऐसा वर्ग बहुत छोटा होगा जिसे इसका लाभ नहीं मिल पाएगा।

उन्हें छोड़कर यह नई व्यवस्था हर किसी फायदेमंद है। हालांकि, गुप्ता ने यह नहीं बताया कि कितनी संख्या में करदाताओं ने बीते दो साल में नई कर व्यवस्था को अपनाया है।

Advertisement
First Published - February 2, 2023 | 3:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement