facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त संबोधन में की राम मंदिर की चर्चा, कहा- पूरी हुई ‘सदियों की आकांक्षा’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘इस कठिन दौर में, मेरी सरकार ने, भारत को विश्व-मित्र के रूप में स्थापित किया है। विश्व-मित्र की भूमिका के कारण ही आज हम ग्लोबल साउथ की आवाज़ बन पाए हैं।’

Last Updated- January 31, 2024 | 10:31 PM IST

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से ‘सदियों की आकांक्षा पूरी होने’ और महिला आरक्षण कानून बनने सहित सरकार के विभिन्न कार्यों और उपलब्धियों का लेखाजोखा देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दुनिया भर में हो रही ‘उथल-पुथल’ की ओर ध्यान दिलाया और कहा कि इस संक्रमण काल में उनकी ‘मजबूत सरकार’ ने भारत को ‘विश्व मित्र’ के रूप में स्थापित किया है।

उन्होंने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘राम मंदिर की आकांक्षा सदियों से थी, आज सच हुई है।’

उनकी इस टिप्पणी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सदस्यों ने काफी देर तक मेजें थपथपा कर इसका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 22 जनवरी को संपन्न हुआ।

उन्होंने विश्व की वर्तामान परिस्थितियों की ओर संकेत करते हुए कहा, ‘संक्रमण काल में एक मजबूत सरकार होने का क्या मतलब होता है, ये हमने देखा है। बीते 3 वर्षों से पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में दरारें पड़ गई हैं।’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘इस कठिन दौर में, मेरी सरकार ने, भारत को विश्व-मित्र के रूप में स्थापित किया है। विश्व-मित्र की भूमिका के कारण ही आज हम ग्लोबल साउथ की आवाज़ बन पाए हैं।’

उन्होंने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला आरक्षण कानून लागू होने का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार नारीशक्ति का सामर्थ्य बढ़ाने के लिए हर स्तर पर काम कर रही है।

मुर्मू ने कहा, ‘तीन दशक बाद, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करने के लिए मैं आपकी सराहना करती हूं। इससे लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित हुई है।’

उन्होंने कहा कि यह महिला नीत विकास के सरकार के संकल्प को मजबूत करता है और सरकार ने ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ (सुधार, कार्य प्रदर्शन और बदलाव) की अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखा है।

उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ी को लेकर युवाओं की चिंता से अवगत है, इसलिए ऐसे गलत तरीकों पर सख्ती के लिए नया कानून बनाने का निर्णय लिया गया है।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘सरकार मानती है कि विकसित भारत की भव्य इमारत 4 मजबूत स्तंभों पर खड़ी होगी। ये स्तंभ हैं – युवाशक्ति, नारीशक्ति, किसान और गरीब। देश के हर हिस्से, हर समाज में इन सभी की स्थिति और सपने एक जैसे ही हैं। इसलिए इन 4 स्तंभों को सशक्त करने के लिए मेरी सरकार निरंतर काम कर रही है।’

भारत द्वारा विज्ञान एवं अंतरिक्ष के क्षेत्र में की गयी शानदार प्रगति का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सरकार आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) मिशन पर काम कर रही है जिससे नये स्टार्ट अप्स के लिए संभावनाएं खुलेंगी।

उन्होंने सूर्य का अध्ययन करने के लिए देश के अंतरिक्ष अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने सफलता के साथ आदित्य मिशन प्रक्षेपित किया जो धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर अपने उपग्रह में पहुंचा।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ‘डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम’ से डिजिटल स्पेस और सुरक्षित होने वाला है।

उन्होंने कहा कि अनुसंधान नैशनल रिसर्च फाउंडेशन अधिनियम से देश में अनुसंधान और नवाचार को बल मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘मेरी सरकार ने भारत को दुनिया की अग्रणी डिजिटल अर्थव्यस्थाओं में से एक बनाया है। इससे करोड़ों युवाओं को रोजगार मिला है।’

उन्होंने कहा कि सरकार का एक और बड़ा सुधार डिजिटल इंडिया का निर्माण है। डिजिटल इंडिया ने भारत में जीवन और व्यापार, दोनों को बहुत आसान बना दिया है।

उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भी बहुत तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘मेरी सरकार ने 10 नए परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को स्वीकृति दी है। राष्ट्रपति ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं है जब भारत का गगनयान अंतरिक्ष में जाएगा।’

First Published - January 31, 2024 | 10:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट