facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2024-25: FAME योजना के लिए मिले 2,671 करोड़ रुपये, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी रफ्तार

Advertisement

Budget 2024 Electric Vehicles : वित्त वर्ष 2024 के दौरान सरकार ने फेम योजना के लिए 5,172 करोड़ रुपये आवंटित किए थे मगर संशोधित अनुमान 4,807 करोड़ रुपये था।

Last Updated- February 01, 2024 | 11:26 PM IST
Budget 2024-25: Rs 2,671 crore to be provided for FAME scheme, electric vehicles will get a boost Budget 2024-25: FAME योजना के लिए मिले 2,671 करोड़ रुपये, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी रफ्तार

इलेक्ट्रिक वाहन बाजार को गति देने के लिए सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट में भी खास प्रावधान करने का प्रस्ताव दिया है। सरकार ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने और विनिर्माण (फेम-इंडिया) योजना के लिए 2,671 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव किया है।

योजना के लिए नई रकम का प्रस्ताव इसका दूसरा चरण खत्म होने से पहले ही आया है। योजना का दूसरा चरण 31 मार्च,2023 को समाप्त हो रहा है।

वित्त वर्ष 2024 के दौरान सरकार ने फेम योजना के लिए 5,172 करोड़ रुपये आवंटित किए थे मगर संशोधित अनुमान 4,807 करोड़ रुपये था।

इससे पता चलता है कि योजना मद में रकम कम खर्च की गई। बजट में फेम योजना के तीसरे चरण के रूप में आवंटन के बारे में नहीं उल्लेख किया गया है मगर यह देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के परिवेश को मजबूत करने की केंद्र सरकार की नीति के अनुरूप है।

लोकसभा में अंतिरम बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार विनिर्माण और चार्जिंग बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देती रहेगी।

Advertisement
First Published - February 1, 2024 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement