facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Telangana Budget 2024: तेलंगाना सरकार ने 2024-25 के लिए 2.75 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया

Advertisement

बजट में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी की छह चुनावी 'गारंटियों' को लागू करने के लिए 53,196 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया।

Last Updated- February 10, 2024 | 2:34 PM IST
Telangana Deputy CM and Finance Minister Bhatti Vikramarka
Telangana Deputy CM and Finance Minister Bhatti Vikramarka

तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शनिवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2,75,891 करोड़ रुपये के कुल व्यय के साथ लेखानुदान बजट पेश किया। बजट में राजस्व व्यय 2,01,178 करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय 29,669 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

बजट में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी की छह चुनावी ‘गारंटियों’ को लागू करने के लिए 53,196 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया। कांग्रेस सरकार के दिसंबर, 2023 में सत्ता में आने के बाद पेश किए गए पहले अंतरिम बजट में कृषि के लिए 19,746 करोड़ रुपये और सिंचाई के लिए 28,024 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

विक्रमार्क ने आरोप लगाया कि पिछली बीआरएस सरकार ने राज्य को दिवालिया बना दिया था, और अनियोजित ऋण का बोझ अब एक चुनौती बन रहा है।

उन्होंने कहा, ”फिर भी, हम नियोजित विकास लक्ष्यों पर कायम रहेंगे।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार कामकाज में फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने की योजना बना रही है।

Advertisement
First Published - February 10, 2024 | 2:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement