facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Union Budget 2024: सरकार ने FY25 के लिए कर्ज लक्ष्य घटाकर 14.01 लाख करोड़ रुपये किया

Advertisement

Union Budget 2024: सरकार को अपने राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को पूरा करने के लिए दिनांकित प्रतिभूतियां जारी करके कर्ज लेना पड़ता है।

Last Updated- July 23, 2024 | 3:19 PM IST
बेहतर नीतियों की वजह से आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था : सीतारमणDue to better policies, India is the fastest growing economy in the world today: Sitharaman
Representative Image

कर संग्रह में सुधार के मद्देनजर सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने बाजार से कर्ज जुटाने के अनुमान को घटाकर 14.01 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। सरकार को अपने राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को पूरा करने के लिए दिनांकित प्रतिभूतियां जारी करके कर्ज लेना पड़ता है।

सकल बाजार उधारी को अब संशोधित कर 14.01 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो इस वर्ष फरवरी में पेश अंतरिम बजट में 14.13 लाख करोड़ रुपये था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 2024-25 का बजट पेश करते हुए कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान दिनांकित प्रतिभूतियों के माध्यम से सकल और शुद्ध बाजार कर्ज क्रमशः 14.01 लाख करोड़ रुपये और 11.63 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है। दोनों 2023-24 से कम होंगे।’’

बजट अनुमान 2024-25 में सकल और शुद्ध उधारी का संशोधित अनुमान वित्त वर्ष 2023-24 की सकल उधारी 15.43 लाख करोड़ रुपये और शुद्ध उधारी 11.80 लाख करोड़ रुपये की तुलना में क्रमशः 9.2 प्रतिशत और 1.5 प्रतिशत कम है।

सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के प्रतिशत के रूप में कुल कर्ज और शुद्ध कर्ज क्रमशः संशोधित अनुमान 2023-24 में घटकर 5.2 प्रतिशत और चार प्रतिशत रह गया। वित्त वर्ष 2022-23 में यह क्रमशः 5.3 प्रतिशत और 4.1 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - July 23, 2024 | 3:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement