facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2026 में MSME को बड़ी राहत, ‘चैंपियन’ योजना के लिए ₹10 हजार करोड़ का कोष

Advertisement

सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज द्वारा MSME से सभी खरीद के लिए TReDS को ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म बनाने का प्रस्ताव

Last Updated- February 01, 2026 | 12:57 PM IST
Union Budget 2026 on MSME Sector

Union Budget 2026 for MSMEs: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट पेश करते हुए सूक्ष्म, छोटे, मझौले उद्योग (MSME) को राहत देने वाले प्रावधानों की घोषणा की है। वित्त मंत्री ने बजट में एसएमई चैंपियन योजना के लिए बड़ा आवंटन किया है। इसके साथ ही एमएसएमई की मदद के लिए आत्मनिर्भर भारत फंड के लिए भी राशि आवंटित की है। सरकार MSME की मदद के लिए टियर-II, टियर III शहरों में ‘कॉर्पोरेट मित्र’ का कैडर बनाएगी।

SME चैंपियन बनाने 10,000 करोड़ रुपये

वित्त मंत्री ने आम बजट में ‘चैंपियन’ लघु एवं मझोले उद्यमों (एसएमई) को तैयार करने को 10,000 करोड़ रुपये का कोष स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। बजट में सरकार ने MSME की सहायता करने के लिए 2026-27 में आत्मनिर्भर भारत फंड में 4,000 करोड़ रुपये जोड़ने का प्रस्ताव रखा है। इस फंड की घोषणा 2023 में MSMEs में इक्विटी फंडिंग के तौर पर 50,000 करोड़ रुपये डालने के लिए की गई थी, जिनमें बड़ी यूनिट बनने की क्षमता और वायबिलिटी है। बजट में सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज द्वारा MSME से सभी खरीद के लिए TReDS को ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म बनाने का भी प्रस्ताव दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Budget 2026: चीन की बढ़त को चुनौती, कंटेनर सेक्टर के लिए ₹10,000 करोड़ का ऐलान

इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल प्रोग्राम का भी प्रस्ताव

वित्त मंत्री ने बजट 2026-27 में पांच सब-पार्ट्स वाले एक इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल प्रोग्राम का भी प्रस्ताव रखा। इससे भी एमएसएमई को मदद मिल सकती है। यह प्रस्ताव ऐसे में और महत्वपूर्ण हो जाता है, जब यह सेक्टर अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ के कारण चुनौतियों का सामना कर रहा है। बजट में नेचुरल फाइबर स्कीम, टेक्सटाइल एक्सपेंशन और एम्प्लॉयमेंट स्कीम और नेशनल हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट प्रोग्राम का प्रस्ताव भी एमएसएमई के लिए फायदेमंद हो सकता है।

Advertisement
First Published - February 1, 2026 | 12:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement