facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: STT बढ़ने से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1546 अंक टूटा, निफ्टी 24825 पर बंद; निवेशकों के ₹ 9.55 लाख करोड़ स्वाह

Advertisement

Budget 2026: बजट 2026 में सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) को बढ़ाने का एलान किया। इससे बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली का डर बढ़ गया।

Last Updated- February 01, 2026 | 3:51 PM IST
Stock Market crash

Stock Market Closing Bell, February 1, 2026: भारतीय शेयर बाजार रविवार (1 फरवरी) को आयोजित स्पेशल सेशन में बढ़ी गिरावट लेकर बंद हुए। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) को बढ़ाने का एलान किया। इससे बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली का डर बढ़ गया और बेंचमार्क इंडेक्स 2% से ज्यादा टूट गए। साथ ही मेटक स्टॉक्स में भारी बिकवाली ने भी बाजार को नीचे की तरफ खींचा।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कमोडिटी फ्यूचर्स पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) को 0.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत करने का एलान किया है। प्रस्ताव के तहत ऑप्शंस प्रीमियम पर एसटीटी को 0.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.15 प्रतिशत किया जाएगा।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मामूली बढ़त के साथ 82,388 अंक पर खुला। खुलते ही इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के दौरान यह 2,000 अंक तक फिसल गया था। अंत में 1546.84 अंक या 1.88% फीसदी की गिरावट लेकर 80,722.94 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) लगभग सपाट रुख के साथ 25,333 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 24,571 अंक के इंट्रा-डे लो तक चला गया था। अंत में 495.20 अंक या 1.96 फीसदी गिरकर 24,825.45 पर बंद हुआ।

Top Losers & Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में एसबीआई का शेयर सबसे ज्यादा गिरा। इसमें 5.61% की गिरावट आई। अदाणी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटीसी, टाटा स्टील, अल्ट्रा सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, मारुति, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और बजाज फिनसर्व प्रमुख रूप से गिरावट में रहे। दूसरी तरफ, टीसीएस लगभग 2% चढ़कर बंद हुआ। इसके अलावा इंफोसिस, सन फार्मा और टाइटन के शेयर बढ़त में रहे।

ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2.24 प्रतिशत गिरा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2.73 प्रतिशत टूट गया। निफ्टी आईटी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेज बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी पीएसयू बैंक 5.57 प्रतिशत गिरा। इसके बाद निफ्टी मेटल 4.05 प्रतिशत, ऑटो 2.09 प्रतिशत, बैंक 2 प्रतिशत, फाइनेंशियल सर्विसेज 2.31 प्रतिशत, एफएमसीजी 2.29 प्रतिशत, रियल्टी 2.22 प्रतिशत, प्राइवेट बैंक 1.22 प्रतिशत, ऑयल एंड गैस 2.86 प्रतिशत और केमिकल इंडेक्स 2.62 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

सीतारमण ने पेश किया बजट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीथारमन ने रविवार सुबह 11 बजे वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश कर दिया। सीतारमण ने कहा कि हमने लोगों की यूनिवर्सल सर्विस पर ध्यान दिया है। इससे 7% की ग्रोथ रेट हासिल करने में मदद मिली है। हम विकसित भारत के विजन की तरफ काम करते रहेंगे। हम ग्लोबल मार्केट के साथ लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के विजन के साथ अलाइन रहेंगे। सीतारमण ने कहा कि हम दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की तरफ बढ़ रहे हैं। हमने तय किया है कि ग्रोथ के नतीजे किसानों, आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं तक पहुंचें।

Global markets

वैश्विक स्तर पर शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट के प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। इसकी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के फेडरल रिजर्व के पूर्व गवर्नर केविन वार्श को फेड चेयर जेरोम पॉवेल के उत्तराधिकारी के रूप में नामित करना रहा। जिन्हें सख्त मौद्रिक रुख (हॉकिश) वाला माना जाता है।

इसके अलावा, बाजारों ने कॉरपोरेट नतीजों और उम्मीद से ज्यादा रही महंगाई के आंकड़ों को भी पचा लिया। एसएंडपी 500 में 0.43 प्रतिशत की गिरावट आई, टेक शेयरों वाला नैस्डैक कंपोजिट 0.94 प्रतिशत टूटा, जबकि डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 0.36 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

एशियाई बाजार भी शुक्रवार को ज्यादातर नुकसान के साथ बंद हुए। एप्पल द्वारा मेमोरी चिप की लागत बढ़ने की चेतावनी दिए जाने और चीन के सरकारी अखबार सिक्योरिटीज टाइम्स के निवेशकों को सट्टेबाजी से सावधान रहने की सलाह देने का असर बाजारों पर पड़ा।

चीन का शंघाई कंपोजिट 0.96 प्रतिशत गिरा, ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.65 प्रतिशत लुढ़का और जापान का निक्केई 225 में 0.09 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दक्षिण कोरिया का कोस्पी व्यापक कमजोरी के उलट 0.06 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Advertisement
First Published - February 1, 2026 | 8:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement